एक्सप्लोरर
जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में झेला था नस्लीय भेदभाव
साल 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक सफल अभिनेत्री और गायिका हैं. वह बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ रही हैं. उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन अभिनय से सभी को अपना कायल बना दिया है. बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली अदाकाराओं की गिनती में शामिल प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं. उनके माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्टर्स थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा. इसी वजह से प्रियंका को कई स्कूल भी बदलने पड़े.
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
क्रिकेट



























