आगामी स्मार्टफोन हुआवेई की स्मार्टफोन सीरीज मैट के अंतर्गत बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, लोगों का मानना है कि नियो-एल00 या तो हुआवेई पी20 प्रो श्रंखला से या मैट श्रंखला से हो सकता है.
2/5
खबरों की मानें तो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवेई के 512 जीबी इंटरनल मैमोरी क्षमता वाले स्मार्टफोन को लांच कर सकती है. इन खूबियों वाला एक मॉडल चीन की रेग्युलेटरी इंस्टीट्यूशन की वेबसाइट टीईएनएए पर देखा गया.
3/5
मोबाइल यूजर्ल के लिए बैटरी के साथ-साथ सबसे बड़ी परेशानी का सबब मोबाइल की स्टोरेज होती है. लोग अक्सर अपने स्मार्टफोन में मेमोरी डेटा के कम होने की शिकायत करते हैं. इन्हीं कमियों का निदान करने के लिए चीनी मोबाइल कंपनी हुआवेई एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है.
4/5
दिसंबर में सैमसंग ने घोषणा की थी कि वह दुनिया के पहले 512 जीबी एम्बेडेड यूनीवर्सल फ्लैश स्टोरेज (ईयूएफएस) वाले अगली पीढ़ी के स्मार्टफोन का थोक उत्पादन शुरू कर चुका है.
5/5
हुआवेई का 'Neo AAL00' मॉडल का स्मार्टफोन फरवरी में टीईएनएए पर देखा गया और अब इसकी विशेषताएं भी बताई गई हैं. जिनमें छह जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल मैमोरी हैं.