एक्सप्लोरर

चीन में शी जिनपिंग के मंत्री और सैन्य अधिकारी क्यों 'गायब' हो रहे हैं?

China Army Officials Disappear: शी जिनपिंग के पिता को सैन्य अधिकारी के पद से हटा दिया गया था, आज वह भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं.

China Political Turmoil: चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू पिछले कई महीने से 'गायब' हैं या सार्वजनिक तौर से कहीं नहीं दिखे हैं. इसके साथ ही मीडिया रिपोर्टों में चीन के कई बड़े सैन्य अधिकारियों के 'गायब' होने की खबर है. सेना और सरकार के शीर्ष अधिकारियों के लगातार 'अदृश्य' होने की खबरों ने चीन में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर दी हैं.

समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल शी शांगफू के ऊपर जांच चल रही है, उन्हें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के लिए सैन्य साजों सामान की खरीद की जिम्मेदारी मिली थी. 

बीबीसी के मुताबिक, ली शांगफू के गायब होने से कुछ समय पहले रॉकेट फार्स के दो बड़े अधिकारी और एक मिलिट्री कोर्ट के जज को पद से हटा दिया गया. हटाए गए लोगों पर चीनी सेना की एटमी मिसाइल (परमाणु) के रखरखाव की जिम्मेदारी थी. 

चीन में सेना के नियंत्रण करने वाले भी कई लोग हैं गायब

 चीन की सेना में ऊंचे पदों पर बैठे कई अधिकारियों की जांच की जा रही है. ये लोग चीन की सेना की रीढ़ की हड्डी हैं. साल 2017 में शी जिनपिंग ने फौज के लगभग 100 से ज्यादा अधिकारियों को पद से हटा दिया था. चीनी सरकार ने अधिकारियों को हटाने को लेकर कोई साफ-साफ कारण नहीं बताया है. लेकिन कई रिपोर्टें इस ओर इशारा करती हैं कि ये अधिकारी भष्ट्राचार की जांच के जद में थे.

बीबीसी मॉनिटरिंग के मुताबिक, शी जिनपिंग चीन में सैन्य महकमें पर नजर बनाए हुए हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि चीन के शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारियों को हटाने के फैसलाे की डोर बेशक शी जिनपिंग के हाथों में है लेकिन वह ये सब अपनी पार्टी के दबाव में आकर कर रहे हैं. 

करीबियों को हटाने में भी नहीं चूकते जिनपिंग?

जुलाई में चीन के तत्कालीन विदेश मंत्री चिन गांग को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया. इसकी वजह टीवी प्रेजेंटर के साथ उनके कथित रिश्ते को बताई गई.  माना जाता रहा है कि चिन गांग शी जिनपिंग के सबसे करीबी अधिकारी रहे हैं. इसे ऐसे समझा जा सकता है कि चिन गांग को बेहद कम समय में अमेरिका में चीन के राजदूत से चीन का विदेश मंत्री बना दिया, लेकिन कथित अफेयर को लेकर उन्हें पद से हटा दिया गया. हालांकि चीनी सरकार ने उनकी बर्खास्तगी की वजह नहीं बताई थी. 

जब किन गांग को उनके पद से बर्खास्त किया गया, मीडिया ने चीनी सरकार से हटाए जाने की वजह जानने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन चीनी सरकार ने स्वास्थ्य का हवाला देकर चिन गांग की बर्खास्तगी के मामले को रफा-दफा कर दिया. 

वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी अधिकारियों से चिन गांग के हटाए जाने को लेकर कहा गया कि उन्हें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से विदेश मंत्री के पद से हटाया गया. वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक चिन गांग के रिश्ते की वजह से चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा कितने प्रभावित होंगे इस पर भी जांच हुई. 

सीएनएन के मुताबिक, बुधवार को एक प्रेस वीफ्रिंग में पत्रकारों ने चिग गांग की हालिया जानकारी के बारे पूछा, जिसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने यह कहकर मुद्दे को टाल दिया कि सवाल किसी राजनयिक मुद्दे पर नहीं पूछा गया. 

बीबीसी के अनुसार शी जिनपिंग का यूं अधिकारियों और मंंत्रियों का हटाना एक तरह का शक्ति प्रदर्शन है. लगातार होते उथल-पुथल को लेकर के बीच चीन में शी जिनपिंग की सत्ता को लेकर भी सवाल उभर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

सिंगापुर में द्वित्तीय विश्व युद्ध का एक जिंदा बम मिला, आज भी हो सकता है पूरा शहर बर्बाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget