एक्सप्लोरर

डेल्टा स्वरूप को लेकर WHO ने कहा- विश्वभर में तेजी से फैल रहा है कोरोना का ये वेरिएंट

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के दुनियाभर में हावी होने की आशंका जताई है. उनका कहना है कि यह वेरिएंट काफी ज्यादा संक्रामक है.

संयुक्त राष्ट्रः विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने कहा है कि कोविड-19 का नया स्वरूप ‘डेल्टा’ विश्वभर में तेजी से फैल रहा है. उन्होंने आगाह किया कि डेल्टा वेरिएंट जो 104 देशों तक पहुंच गया है, इसके जल्द ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के सबसे हावी स्वरूप बनने की आशंका है.

कोरोना के बढ़ रहे मामले

टेड्रोस ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछला सप्ताह ऐसा चौथा सप्ताह था, जब विश्व भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहा. डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में से एक को छोड़कर अन्य सभी में मामले बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि 10 सप्ताह तक मामलों में कमी आने के बाद इस तरह मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ने कहा, ‘‘नया स्वरूप ‘डेल्टा’ दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है, जिससे संक्रमण के मामले और उससे जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. ‘डेल्टा’ अभी 104 देशों में फैल चुका है और इसके जल्द पूरी दुनिया में सबसे हावी स्वरूप बनने की आशंका है.’’

डेल्टा वेरिएंट हुआ अधिक संक्रामक

उन्होंने कहा कि कोविड-19 लगातार बदल रहा है और अधिक संक्रामक होता जा रहा है. टेड्रोस ने कहा, ‘‘ आज मेरा संदेश यह है कि हम एक बिगड़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं जो आगे चलकर जीवन, आजीविका और वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए खतरा बन सकती हैं. यह उन स्थानों के लिए और भी बदतर है, जहां टीके कम हैं और संक्रमण का कहर अब भी जारी है.’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक महामारी से निपटने के लिए दुनिया को एकसाथ आना होगा. 

बता दें कि दुनियाभर में अभी तक कुल 18 करोड़ 80 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसमें से अभी तक कुल 40 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना संक्रमण से दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है. यहां पर अभी तक 3 करोड़ 47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं. वहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है.

इसे भी पढ़ें

इजराइल देगा सबसे कमजोर लोगों को फाइजर की वैक्सीन का बूस्टर डोज

डब्ल्यूएचओ ने दो अलग कंपनियों की कोरोना वैक्सीन के मिश्रण और मैचिंग को बताया 'खतरनाक ट्रेंड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget