एक्सप्लोरर

Covid-19 in US: व्हाइट हाउस के चीफ मेडिकल सलाहकार एंथोनी फाउसी हुए कोरोना से संक्रमित, आइसोलेशन में रहेंगे

Anthony Fauci Tests Positive: कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद डॉ. एंथोनी फाउसी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के कोरोना दिशा-निर्देशों और अपने डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहे हैं.

Anthony Fauci Tests Covid-19 Positive: अमेरिकी व्हाइट हाउस के चीफ मेडिकल एडवाइजर डॉ. एंथोनी फाउसी (Anthony Fauci) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. वो इस वक्त कोरोना के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं. एंथोनी फाउसी ठीक होने तक आइसोलेशन (Isolation) में रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंथोनी फाउसी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और दूसरे वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के नजदीक संपर्क में नहीं रहे हैं. फाउसी दो साल से अधिक समय तक महामारी से संक्रमित होने से बचने में कामयाब रहे थे लेकिन अब वायरस ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया है. 

डॉ. एंथोनी फाउसी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के कोरोना दिशा-निर्देशों और अपने डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहे हैं. अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने कहा है कि शीर्ष वैज्ञानिक एंथोनी फाउसी ने तेजी से एंटीजन टेस्ट पर वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया लेकिन घर से काम करना जारी रखा.

बूस्टर ले चुके हैं फाउसी

दुनिया के दूसरे देशों की तरह अमेरिका में भी कोरोना से जंग जारी है. कोरोना से संक्रमित वैज्ञानिक डॉ. एंथोनी फाउसी वर्तमान में हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं. 81 वर्षीय एंथोनी फाउसी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है और डबल बूस्टेड हैं. जानकारी के मुताबिक हाल ही में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वो निकट संपर्क में नहीं रहे थे. फाउसी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के COVID-19 दिशा-निर्देशों और अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करेंगे और फिर निगेटिव रिपोर्ट आने पर NIH में वापस काम पर लौटेंगे.

संक्रमण में तेजी किस बात के संकेत?

पिछले साल के अंत में ओमिक्रोन वैरिएंट के प्रभावी होने के बाद से कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी देखी जा रही है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथोनी फाउसी ने इस बात के संकेत दिए थे कि अमेरिका में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के साथ जंग के लिए चौथी खुराक देने की जरूरत हो सकती है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि बूस्टर शॉट आयु पर आधारित हो सकता है. 

कई महामारी में अमेरिका का किया नेतृत्व

NIH के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के लंबे समय के निदेशक के रूप में एंथोनी फाउसी (Anthony Fauci) ने 1984 के बाद से हर महामारी के लिए अमेरिका की प्रतिक्रिया का नेतृत्व किया है. एचआईवी-एड्स के खिलाफ शुरुआती लड़ाई के दौरान उनके नेतृत्व के लिए काफी प्रशंसा मिली थी. जब कोरोना पहली बार चीन से विश्व स्तर पर फैला तो डॉ. एंथोनी इस महामारी (Corona Pandemic) से चिंतित जनता के लिए विश्वसनीय जानकारी का अहम स्रोत बन गए थे.

ये भी पढ़ें:

Pervez Musharraf Health: दुबई में परवेज मुशर्रफ की हालत हुई नाजुक, अब स्वदेश लौटने की जताई इच्छा

China: 69 के हुए शी जिनपिंग, तीसरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget