एक्सप्लोरर

China: 69 के हुए शी जिनपिंग, तीसरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहने की संभावना

China President XI Jinping : माना जा रहा है कि जिनपिंग पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों द्वारा 68 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने के नियम को दरकिनार करते हुए तीसरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहेंगे.

XI Jinping Birthday: बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (XI Jinping) ने अपना 69वां जन्मदिन मनाया. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 69 साल पूरे होने के बाद भी अभी उनके रिटायर (Retire) होने के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं. बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 69 वर्ष के हो गए और इसी के साथ वह अपने तीसरे कार्यकाल (Third Term) के लिए पद पर बने रहने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि जिनपिंग पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों द्वारा 68 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने के नियम को दरकिनार करते हुए तीसरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहेंगे.

अपने जन्मदिन के मौके पर जिनपिंग ने अपने मित्र एवं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की. परंपरा के मुताबिक, चीन में नेता आमतौर पर सावर्जनिक तौर पर जन्मदिन का उत्सव नहीं मनाते, लेकिन जिनपिंग के लिए यह साल बेहद अहम है, क्योंकि इस साल वह अपने नेतृत्व के 10 साल पूरे करने जा रहे हैं. हालांकि, इस उम्र के बाद उनके सभी पूर्ववर्ती सेवानिवृत्त हो गए थे.

5 साल के दो कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्ति
चीन में नेताओं के सेवानिवृत्त होने की आधिकारिक आयु 68 वर्ष या पांच साल के दो कार्यकाल पूरा होने में से, जो भी पहले हो, होती है. वहीं, जिनपिंग के बाद दूसरे सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री ली कियांग एक जुलाई को 67 वर्ष के होने जा रहे हैं और उन्होंने इस साल अपना दूसरा कार्यकाल पूरा होने पर सेवानिवृत्त होने की घोषणा पहले ही कर दी है.

यूक्रेन पर कार्रवाई की निंदा से किया इनकार
बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (President XI Jinping) ने कहा, दुनिया के सभी दलों को यूक्रेन संकट के समाधान की दिशा में एकजुट होकर जिम्मेदार तरीके से काम करना चाहिए. चीन के राष्ट्रपति और पुतिन के बीच बातचीत की जानकारी चीनी के राज्य ब्रॉकास्टर सीसीटीवी की सूचना से मिली. इस बातचीत में चीन ने यूक्रेन में रूस के हमले की निंदा करने से इनकार कर दिया है. 

यह भी पढ़ेंः

Jammu-Kashmir: EC ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट का रिवीजन शुरू किया, 3 साल के बाद हो रहा पुनरीक्षण 

Sri Lankan Pilots: तुर्की के ऊपर ब्रिटिश विमान से हो सकती थी टक्कर, पायलटों की सूजबूझ ने टाला हादसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget