एक्सप्लोरर

US में बैठकर भारत को धमकाया, BLA पर बैन और मेहमान नवाजी... ट्रंप ने आसिम मुनीर को दिए ये 5 गिफ्ट, पूरी कर दी मन की मुराद!

India Pakistan News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस बुलाकर उसकी मेहमान नवाजी की. पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद भारत के साथ उनके रिश्ते इतने तल्ख हो जाएंगे इसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी. पहले भारत पर 50 फीसदी टैरिफ का ऐलान और फिर पाकिस्तानी फील्‍ड मार्शल असीम मुनीर की ओर से यूएस से भारत को परमाणु हमले की धमकी इस बात की गवाही देती है कि भारत-अमेरिका के बीच हालात उम्मीद से ज्यादा खराब हैं. आसिम मुनीर की यात्रा के दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान के हक में कई बड़े फैसले लिए हैं.

यूएस ने BLA को आतंकी संगठन घोषित किया

अमेरिका ने सोमवार (12 अगस्त 2025) को बलूचिस्‍तान ल‍िबरेशन आर्मी (BLA) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि बीएलए ने 2019 से कई हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें मजीड ब्रिगेड की ओर से किया गया हमला भी शामिल है. बलूच साल 1947 से ही आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं.

ट्रंप ने भारत की पीठ में छुरा घोंपा

एक तरफ पाकिस्तान सेना चीन के साथ मिलकर बलूच‍िस्‍तान के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्‍जा कर रही है. दूसरी तरफ अमेरिका की ओर से BLA को आतंकी संगठन घोषित करना उनके लिए झटका है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते हैं, लेकिन भारत के दुश्मन पाकिस्तान की लगातार मदद कर उन्होंने भारत की पीठ में छुरा घोंप दिया है.

ट्रंप ने मनीर को दिए ये पांच गिफ्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को पहला गिफ्ट व्हाइट हाउस बुलाकर उसकी मेहमान नवाजी करके दिया. ऐसा पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ है. यहां दोनों देशों के बीच भारत-ईरान के मुद्दे पर बातचीत हुई. मुनीर को दूसरी गिफ्ट उसे अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कार्यक्रम में बुलाकर दिया गया. अमेरिका की यही सैन्‍य कमान पूरे खाड़ी देशों में सैन्‍य अभियान को देखती है.

ट्रंप ने मुनीर को चौथा गिफ्ट भारत को खुले तौर पर परमाणु धमकी देने की आजादी के तौर पर दिया. उसके बाद बीएलए को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर यूएस ने मुनीर को चौथा गिफ्ट दिया. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थक को लगता था कि ट्रंप उनकी रिहाई को लेकर आसिम मुनीर पर दवाब डालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मुनीर को पांचवां गिफ्ट देते हुए ट्रंप ने इमरान खान को जेल में बंद क‍िए जाने पर चुप्पी साधी रखी.

आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी. उन्होंने कहा, "हम परमाणु संपन्न देश हैं. इस्लामाबाद को भारत से अस्तित्व का खतरा महसूस हुआ तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा." 

मुनीर की धमकी पर भारत का जवाब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को आसिम मुनीर के बयान पर कहा, "परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है. इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के परमाणु कमांड और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिए मजबूर करते हैं. यह खेदजनक है कि ये टिप्पणियां एक मित्र देश (अमेरिका) की धरती से की गई."

ये भी पढ़ें : इधर मुनीर और बिलावल दे रहे परमाणु हमले की धमकी, उधर पानी के लिए हाथ फैलाए खड़ा PAK, बोला- 'प्लीज जितना जल्दी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget