एक्सप्लोरर

अमेरिका का F-35 फाइटर जेट हुआ क्रैश, आग लगने के बाद आसमान में छाया धुआं, जानें पूरा मामला

US F-35 fighter jet crashed: अमेरिका का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. अहम बात यह है कि पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है.

अमेरिका का एक फाइटर जेट F-35 बुधवार (30 जुलाई) को कैलिफोर्निया के नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास क्रैश हो गया. जेट के क्रैश होने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई और आसमान में धुआं उठने लगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी नौसेना ने प्रेस स्टेटमेंट के जरिए घटना को लेकर जानकारी दी है. हादसा क्यों हुआ, इसको लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है.

कैलिफोर्निया में लेमूर के पास अमेरिकी नौसेना का मास्टर स्ट्राइक फाइटर बेस है. यहां F-35C और F/A-18E/F जेट भी तैनात रहते हैं. फाइटर जेट F-35 बुधवार शाम इसी बेस के पास क्रैश हुआ है. क्रैश के तुरंत बाद मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई. नौसेना ने बताया कि F-35 फाइटर जेट स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 को सौंपा गया था, जिसे 'रफ रेडर्स' के नाम से भी जाना जाता है. VF-125 एक फ्लीट रिप्लेसमेंट स्क्वाड्रन है, जो पायलटों और एयरक्रूज को ट्रेनिंग देती है.

पायलट को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मौजूदा जानकारी के मुताबिक फाइटर जेट क्रैश होने से पहले पायलट ने इजेक्ट कर लिया था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल पायलट की हालत स्थिर बनी हुई है, लेकिन विमान पूरी तरह से तबाह हो चुका है.

अमेरिका में इससे पहले भी क्रैश हो चुका है F-35

इसी साल 28 जनवरी को अलास्का में F-35A क्रैश हो गया था. इस दुर्घटना में भी पायलट सुरक्षित बच गया था. 28 मई 2024 को न्यू मैक्सिको में F-35B क्रैश हुआ था. इससे पहले 17 सितंबर 2023 को भी F-35B क्रैश हुआ था. इस क्रैश के बाद विमान को लगभग 30 घंटों तक नहीं ढूंढा जा सका था, हालांकि 18 सितंबर को मलबा मिल गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget