एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: यूक्रेन के खिलाफ जंग की वजह से रूसी बिल्लियों पर भी लगा प्रतिबंध

Ukraine Russia War: द फेडरेशन इंटरनेशनल फेलिन ने रूसी बिल्लियों को अपने रिकॉर्ड में पंजीकृत होने या रूस के बाहर अपनी प्रदर्शनियों में प्रवेश करने से रोकने का फैसला किया है.

Ukraine Russia War: यूक्रेन (Ukraine) पर हमले के मद्देनजर रूस (Russia) पर प्रतिबंध लगाने वालों में बिल्ली रजिस्ट्रियों (cat registries) का एक फेडरेशन भी पश्चिमी सरकारों के साथ शामिल हो गया है.

द फेडरेशन इंटरनेशनल फेलिन (The Fédération Internationale Féline - FIFe) का कहना है कि वह इन अत्याचारों को बैठकर सिर्फ देख नहीं सकता नतीजतन, इसने रूसी बिल्लियों को अपने रिकॉर्ड में पंजीकृत होने या रूस के बाहर अपनी प्रदर्शनियों में प्रवेश करने से रोकने का फैसला किया है.

प्रेस रिलीज में कहा गया है, " किसी भी रूसी नस्ल की बिल्ली को रूस के बाहर किसी भी FIFe वंशावली पुस्तक में आयातित और पंजीकृत नहीं किया जा सकेगा, भले ही किसी संगठन ने अपनी वंशावली जारी की हो." और दूसरी बात, "रूस में रहने वाले एग्जीबिटर्स (exhibitors) से संबंधित किसी भी बिल्ली को रूस के बाहर किसी भी FIFe शो में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, भले ही ये एग्जीबिटर्स किसी संगठन में अपनी सदस्यता रखते हों."

क्या है FIFe? 
FIFe खुद को "यूनाइटेड नेशंस ऑफ कैट फेडरेशन" कहता है और इसमें स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी सहित 40 देशों के 42 सदस्य शामिल हैं. ये प्रतिबंध 31 मई, 2022 तक लगाए गए हैं, और उस समय की स्थिति के अनुसार समीक्षा की जाएगी.

और क्या कहा FIFe ने
फेडरेशन ने अपने बजट का एक हिस्सा "यूक्रेन में बिल्ली प्रजनकों (cat breeders) और शौकीनों का समर्थन करने के लिए समर्पित करने का भी फैसला किया है जो वर्तमान स्थिति के कारण पीड़ित हैं". फेडरेनश ने कहा कि यह नोट किया गया कि पोलैंड, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और मोल्दोवा में FIFe क्लब के कई सदस्य "अपने यूक्रेनी ब्रीडर दोस्तों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं."

बता दें रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से दुनिया के कई देशों, कंपनियों, खेल संस्थाओं ने रूस पर अलग-अलग प्रतिबंध लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine war: यूक्रेन से अब तक सुरक्षित भारत लौटे 18 हजार लोग, विदेश मंत्रालय ने बताया खारकीव में फंसे कितने छात्र

Ukraine Russia War: यूक्रेन में कब तक हमला जारी रखेंगे व्लादिमीर पुतिन? मैक्रों से बातचीत में रूसी राष्ट्रपति ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget