एक्सप्लोरर

यूक्रेन से भाग रहे लोगों को रास्ता दे रहा ये शहर, रूस से जंग के लिए खुद को कर रहा तैयार, जानिए 'लीव' के बारे में सबकुछ

शहर के स्टेशन पर जितने लोग पहुंच रहे हैं, उतनी संख्या में पर्याप्त वाहन नहीं हैं, जो लोगों को सुरक्षित बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट तक ले जा पाएं. इसीलिए शहर के मेयर ने लोगों से और गाड़ियां जुटाने को कहा है.

यूक्रेन का सीमावर्ती शहर है लवीव या लीव. बेहद खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों वाला यह शहर इन दिनों युद्ध की विभीषिका झेलते हुए यूक्रेन में पलायन की दास्तान लिखता नजर आता है. शहर के रेलवे स्टेशन पर अभूतपूर्व भीड़ है तो वहीं लीव की गलियों में गाड़ियों का कभी न देखा गया मेला. जहां नजर जाती है वहां इस वक्त गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही है. सड़कों पर भारी जाम लग रहा है. यूक्रेन में लड़ाई के नुकसान से अपने और अपनों को बचाने की कोशिश करने वाला हर शख्स इसी लीव शहर का रुख कर रहा है. लीव से पोलैंड हंगरी रोमानिया के बॉर्ड चेकप्वाइंट करीब हैं. अमेरिका अपना दूतावास हटाकर पहले ही लीव में ला चुका है. वही कीव पर बढ़े हमलों के बाद अब भारत भी अपना कैम्प दूतावास इसी शहर में स्थानांतरित कर चुका है.

हालांकि गाड़ियों की भारी संख्या के बावजूद लीव में गाड़ियों की कमी पड़ रही है. शहर के स्टेशन पर जितने लोग पहुंच रहे हैं, उतनी संख्या में पर्याप्त वाहन नहीं हैं, जो लोगों को सुरक्षित बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट तक ले जा पाएं. इसीलिए शहर के मेयर ने लोगों से और गाड़ियां जुटाने को कहा है, जो लोगों को जल्द से जल्द बॉर्डर तक ले जा सकें. वहीं शहर के भीतर आ रहे लोगों के लिए  नागरिक संगठन और संस्थाएं मदद के लिए कैम्प लगा रहे हैं.

भारतीय छात्रों के खारकीव से निकलने का सिलसिला जारी है. आज सुबह भी एक भारतीय स्टूडेंट्स का एक ग्रुप करीब 24 घण्टे का सफर तय कर खारकीव पहुंचा. सीट न मिली तो खड़े-खड़े और बिना खाना-पानी की कोई उचित व्यवस्था के यह छात्र सुरक्षित निकलने की आस में खारकीव से लीव पहुंचे. उनमें से कई छात्र बताते हैं कि उनके कई साथी अब भी खारकीव में फंसे हैं. सुरक्षित निकलना चाहते हैं, लेकिन रास्ता और साधन न मिलने के कारण मुश्किलें आ रही हैं. 

इन बच्चों से बातचीत के दौरान ही एयर रेड सायरन बज उठे. पूछा क्या इनको सुनकर डर लगता है? तो लगभग सब साथ बोल उठे, इसकी तो अब आदत सी हो गई है. सब शहरियों से यही कहना है कि बस जल्द से जल्द निकल जाएं. किसी के भरोसे ना रहें. लवीव शहर जहां एक तरफ शरणार्थियों और पलायन कर रहे लोगो की मदद के इंतजामों से जूझ रहा है तो साथ ही अपने बचाव को लेकर फिक्रमंद भी है. 

यह यूक्रेन के उन चुनिंदा शहरों में बचा है जहां फिलहाल बैंक, बाजार, सामान्य परिवहन के साधनों समेत रोजमर्रा की जिंदगी में रवानगी नजर आती है. ऐसे में बड़े पैमाने पर शहर में सुरक्षा निगरानी और सिविल डिफेंस के इंतजाम मजबूत किए का रहे हैं. इस कड़ी में शहर की एक बियर फैक्ट्री, अब बीयर की बोतलों में मोलटोवा बम बना रही है. वहीं एक कंस्ट्रक्शन कंपनी अपने लोहे का इस्तेमाल रूसी टैंकों का रास्ता रोकने के लिए चेक हैजहॉग बना रही है. साथ ही सेना के लोग लोगों को टेरिटोरियल डिफेंस जैसी ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं. हर कोशिश है किसी भी तरह से रूसी फौजी मंसूबों का रास्ता रोका जा सके.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: रूसी हमले के बीच आज ही एंबेसी ने भारतीयों को खारकीव खाली करने को क्यों कहा? विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें- धमाकों से खंडहर हो रहे यूक्रेन के शहर, तबाही की ये ताजा तस्वीरें दिल दहलाने के लिए काफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget