एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूसी हमले के बीच एंबेसी ने भारतीयों को खारकीव खाली करने को क्यों कहा? विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा

अरिंदम बागची ने कहा कि अगले 24 घंटों में 15 उड़ानें निर्धारित की गई हैं. इनमें से कुछ पहले से ही वर्तमान में रास्ते में हैं.

यूक्रेन के खारकीव में रूस के तेज़ होते हमले के बीच बुधवार को एक घंटे के भीतर यूक्रेन में मौजूद भारतीय एंबेसी ने दो एडवाइज़री जारी की. एडवाइज़री में एंबेसी ने भारतीयों से तुरंत खारकीव खाली करने को कहा. अब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस एडवाइजरी को लेकर तस्वीर साफ की है. उन्होंने बुधवार शाम किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एडवाइजरी रूसी पक्ष से प्राप्त इनपुट के आधार पर जारी की गई है. हमने खुद से एडवाइजरी में जगह और समय तय नहीं किया है, ये इनपुट पर आधारित है.

एंबेसी की ओर से खार्किव में जो भारतीय फंसे हैं, उन्हें तुरंत वहां से किसी दूसरी जगह चले जाने का एडवाइजरी जारी की गई है. इसके लिए खार्किव के पास की तीन जगह (पिसोचिन,बेज़लुडोव्का और बाबे) सुरक्षित जोन बताई गई हैं. नागरिकों को आज 6 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन इलाकों में पहुंचने को कहा गया.

यूक्रेन से निकासी का काम जारी

अरिंदम बागची ने बताया है कि यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा, "अनुमान है कि अभी तक लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमाओं को छोड़ चुके हैं." बागची ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान, 6 उड़ानें भारत पहुंची हैं, जिससे भारत में कुल उड़ानों की संख्या 15 हो गई है और इन उड़ानों से लौटने वाले भारतीयों की कुल संख्या 3,352 है.

बागची ने कहा कि अगले 24 घंटों में 15 उड़ानें निर्धारित की गई हैं. इनमें से कुछ पहले से ही वर्तमान में रास्ते में हैं. उन्होंने कहा, "भारतीय वायु सेना का विमान C-17 बुखारेस्ट (रोमानिया) से ऑपरेशन गंगा में शामिल हो गया है, इस विमान की आज रात में दिल्ली लौटने की उम्मीद है. बुडापेस्ट (हंगरी), बुखारेस्ट (रोमानिया) और ज़ेसज़ोव (Rzeszow) (पोलैंड) से आज तीन और भारतीय वायु सेना की उड़ानें शुरू की जाएंगी."

भारतीय नागरिक की मौत पर कही ये बात

यूक्रेन में युद्ध के बीच आज एक और भारतीय छात्र की मौत हुई. इसके बारे में जानकारी देते हुए अरिंदम बागची ने कहा, "यूक्रेन में रहने वाले एक भारतीय नागरिक चंदन जिंदल की प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हुई है. उनका परिवार भी यूक्रेन में है." बता दें कि चंदन पंजाब के बरनाला का रहने वाला था.

यूक्रेन के खिलाफ जंग का सातवां दिन, मॉस्को ने और तेज किए हमले, जानें दुनियाभर में किन देशों ने रूस के खिलाफ लगाए क्या प्रतिबंध

Russia Ukraine War: 80 साल पहले जहां हुआ था यहूदियों का कत्लेआम, वहां रूस ने गिराए बम, यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- दोहराया जा रहा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के पहले गैर-द्रविड़ CM बने विजय, TVK के 8 विधायकों भी बने मंत्री, थलापति की कैबिनेट में कौन-कौन?
तमिलनाडु के पहले गैर-द्रविड़ CM बने विजय, TVK के 8 विधायकों भी बने मंत्री, थलापति की कैबिनेट में कौन-कौन?
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
TN CM Vijay Oath Ceremony LIVE: 'जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली', तमिलनाडु का CM बनते ही विजय ने कर दिए बड़े ऐलान
LIVE: 'जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली', तमिलनाडु का CM बनते ही विजय ने कर दिए बड़े ऐलान
Tamil Nadu CM Vijay Oath: राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक मिसाइल, कई टारगेट, 5000KM की रेंज... भारत की बड़ी छलांग, अग्नि-5 का सफल परीक्षण, खौफ में चीन-PAK
एक मिसाइल, कई टारगेट, 5000KM की रेंज... भारत की बड़ी छलांग, अग्नि-5 का सफल परीक्षण, खौफ में चीन-PAK
6 रिक्तियां हैं...बाकी दल-बदलुओं का क्या होगा? योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर बोले अखिलेश यादव
6 रिक्तियां हैं...बाकी दल-बदलुओं का क्या होगा? योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर बोले अखिलेश यादव
D Sudhakar Death: कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज, डीके शिवकुमार ने जताया दुख
कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज, डीके शिवकुमार ने जताया दुख
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
IPL Orange & Purple Cap: ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
Mothers Day 2026: इस मदर्स डे 'मां' को दीजिए किचन से छुट्टी, उनके लिए बनाएं ये स्पेशल स्वीट डिश
Mothers Day 2026: इस मदर्स डे 'मां' को दीजिए किचन से छुट्टी, उनके लिए बनाएं ये स्पेशल स्वीट डिश
गर्मी में भी हरा रहेगा आपका पुदीना, बस आजमाएं ये तरीके और देखें कमाल
गर्मी में भी हरा रहेगा आपका पुदीना, बस आजमाएं ये तरीके और देखें कमाल
इस कंपनी के यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस सस्ते प्लान में मिलेगा डेली 2.5GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
इस कंपनी के यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस सस्ते प्लान में मिलेगा डेली 2.5GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
Embed widget