एक्सप्लोरर

अपने अंदर ऑस्ट्रेलिया समाने जा रहा है पूरा एक देश, धीरे-धीरे माइग्रेशन कर रहे लोग, जानिए क्या है वजह

प्रशांत महासागर के द्विपीय देश तुवालु को लेकर वैज्ञानिकों ने अंदेशा जताया है कि साल 2050 तक यहां की पूरी जमीन और इंफ्रास्ट्रक्चर जलमग्न हो जाएगा और 2080 तक यह देश पूरी तरह से निर्जन हो जाएगा.

प्रशांत महासागर के द्विपीय देश तुवालु की पूरी आबादी को ऑस्ट्रेलिया में माइग्रेट करना पड़ रहा है. ऐसा पहली बार होगा जब किसी देश की पूरी आबादी का योजनाबद्ध तरीके से माइग्रेशन हो रहा है. बढ़ते समुद्र स्तर की वजह से तुवालु जलमग्न होने की कगार पर है इसलिए लोगों को अपना जीवन बचाने के लिए पलायन करना पड़ रहा है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के साथ तुवालु का एक समझौता हुआ है, जिसके तहत तुवालु के लोग ऑस्ट्रेलिया में जाकर बस सकेंगे.

वायर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार तुवालु में बढ़ते जा रहे समुद्र के स्तर को देखते हुए देश ने यहां की जनता को ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट करने का फैसला किया है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 25 सालों के अंदर तुवालु की पूरी जमीन जलमग्न हो जाएगी.

साल 2023 में तुवालु और ऑस्ट्रेलिया के बीच फेलेपी यूनियन ट्रीटी हुई थी, जिसके तहत क्लामेट माइग्रेशन प्रोग्राम बनाया जा रहा है. इसके तहत हर साल तुवालु के 280 नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया का स्थाई नागरिक बनाया जाएगा. इसके साथ उन्हें हेल्थ केयर, शिक्षा, घर और नौकरी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. इसका पहला चरण 16 जून से 18 जुलाई के बीच पूरा कर लिया गया है. तुवालु स्थित ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने बताया कि लोग काफी रुचि दिखा रहे हैं और अब तक 8,750 रजिस्ट्रेशन हुए हैं. 25 जुलाई को बैलट पेपर के जरिए उन 280 लोगों को चुना गया है, जो इस साल माइग्रेशन करेंगे.

तुवालु प्रशांत महासागर का एक छोटा सा द्विपीय देश है, जिसमें नौ कोरल आईलैंड और अटॉल्स हैं. अटॉल रिंग शेप आईलैंड होते हैं. यह देश समुद्र से सिर्फ 16 फीट की ऊंचाई पर है, जिसके चलते यहां जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ और समुद्री तूफानी लहरों का खतरा रहता है और यह समुद्र के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है. यहां की आबादी 11 हजार से बस थोड़ी ज्यादा है.

तुवालु पृथ्वी के सबसे अधिक जलवायु संकटग्रस्त स्थानों में एक है. वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है कि यह देश आने वाले 80 सालों में पूरी तरह से निर्जन हो जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इसके नौ कोरल अटॉल में से दो जलमग्न हो चुके हैं. तुवालु के प्रधानमंत्री फेलेती तियो ने दुनियाभर के देशों से देश की स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह किया है और बढ़ते समुद्र स्तर का सामना कर रहे देशों के अधिकारों की रक्षा के लिए नई अंतरराष्ट्रीय संधि बनाने को भी कहा है.

नासा की सी लेवल चेंज टीम ने भी तुवालु को लेकर कुछ निष्कर्ष निकाले हैं और उनका कहना है कि साल 2023 में यहां पानी का स्तर पिछले 30 सालों की तुलना में 15 सेंटीमीटर ज्यादा हो गया था. अगर इसी दर से समुद्र का स्तर बढ़ता रहा तो 2050 तक यहां की पूरी जमीन पानी में समा जाएगी और सभी बुनायदी ढांचों को भी समुद्र अपने अंदर समा लेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget