एक्सप्लोरर

Turkey Deadly Earthquakes: 1939 से 2023 तक, तुर्किए में वो भूकंप जिसमें देखते-देखते लोग जमीदोज़ हो गए

Earthquakes in Turkey: तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप (Devastating Earthquake) से मरने वालो की संख्या 4300 के पार पहुंच गई है. राहत और बचाव का काम जारी है.

Deadly Earthquakes in Turkey: तुर्किए (तुर्की) में 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप (Devastating Earthquake) से कोहराम मचा हुआ है. हर तरफ मलबा बिखरा पड़ा और चीख पुकार मची है. भूकंप से तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में भीषण तबाही हुई है. 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 6000 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. हजारों की संख्या में मकान जमींदोज हो चुके हैं. 

तुर्किए (तुर्की) में राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है. मलबे से अभी भी लाशें निकाली जा रही हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तुर्किए में भूकंप से बड़ी तबाही

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (6 फरवरी) तड़के आए भूकंप के कई झटकों से तुर्की के लोग दहल गए. तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालो की संख्या 4300 के पार पहुंच गई है. बेघर हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोगन ने भूकंप के मद्देनजर इमरजेंसी बैठक की, जिसमें भूकंप पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद की बात कही गई है. हालांकि तुर्की में भूकंप से पहले भी हजारों लोगों की जान जान चुकी है.

तुर्की में कब-कब आया विनाशकारी भूकंप

तुर्किए (तुर्की) में सबसे विनाशकारी भूकंप 27 दिसंबर, 1939 को दर्ज किया गया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.2 मापी गई थी. जिसमें 30,000 से अधिक लोग काल के गाल में समा गए थे. नवंबर 1976 में, पूर्वी तुर्की के Caldiran में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था, इसमें करीब 4,000 लोगों की जान चली गई थी.

1999 में आया था भीषण भूकंप

तुर्किए में साल 1999 में देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल (Istanbul) के आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के दो तेज झटके आए थे. इस दौरान भी भारी तबाही हुई थी. सैकड़ों इमारतें धाराशाई हो गई थी. इस दौरान करीब 17,000 की संख्या में लोग मारे गए थे. देश में आए इस विनाशकारी भूकंप के बाद गंभीर आर्थिक संकट का दौर आ गया था, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई थी.

2011 में भी हुई थी तबाही

तुर्किए में अक्टूबर 2011 में भी भूकंप से बड़ी तबाही हुई थी. पूर्वी तुर्की में भूकंप के तेज झटके आए थे. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 मापी गई थी. इस दौरान भूकंप में कम से कम 138 लोगों की जान चली गई थी, जबकि साढ़े तीन सौ से अधिक लोग घायल हुए थे. देश के वान प्रांत में भूकंप का केंद्र था, जो ईरान की सीमा से लगता है. भूकंप की वजह से आस-पास के गांवों और उत्तरी इराक के कुछ इलाकों में भी नुकसान हुआ था.

2010 में भी विनाशकारी भूकंप

तुर्किए में साल 2010 में भी विनाशकारी भूकंप आया था. हालांकि इस दौरान तीव्रता थोड़ी कम थी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई थी. पूर्वी तुर्की में आए इस भूकंप में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. सैकड़ों घर तबाह हो गए थे. कई गांवों के लोग बेघर हो गए थे.  

2020 में दो बार आया भूकंप

साल 2020 भी तुर्किए के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. इस साल देश में दो बार भूकंप (Earthquake) आया, जिसमें भारी नुकसान हुआ था. अक्टूबर 2020 में तुर्की के तट के पास एजियन सागर में एक यूनानी द्वीप समोस के निकट 7 तीव्रता के भूकंप आया था. इस भूकंप में कम से कम 24 लोगों की मौत हुई थी. इससे पहले जनवरी 2020 में पूर्वी तुर्की में 6.7 तीव्रता के भूकंप में 20 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.

ये भी पढ़ें:

Turkiye Earthquake: भूकंप से भीषण तबाही के बााद तुर्किए में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, अबतक करीब 4000 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget