एक्सप्लोरर

तुर्की: 86 साल बाद फिर हागिया सोफ़िया में आज जुमे की नमाज़, राष्ट्रपति अर्दोआन भी रहेंगे शरीक

86 साल बाद तुर्की के हागिया सोफ़िया मेंं आज जुमे की नमाज अदा हो रही है.राष्ट्रपति अर्दोआन आलाधिकारियों समेत 15 सौ लोग नमाज में शामिल होंगे.

तुर्की के शहर इंस्ताबूल में हागिया सोफ़िया को जुमे की नमाज के लिए खोल दिया गया है. यहां आज 86 साल बाद जुमे की नमाज़ अदा की जानेवाली है. इसमें राष्ट्रपति रजब तैय्यब अर्दोआन आलाधिकारियों समेत 15 सौ नमाजी शरीक होनेवाले हैं.

86 साल बाद हागिया सोफ़िया में जुमे की नमाज

हागिया सोफ़िया में जुमे की नमाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए हागिया सोफिया में संक्रमण के बचाव के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. मस्जिद में नमाजियों का तापमान चेक करने के लिए 17 चेक प्वाइंट्स लगाए गए हैं. प्रशासन ने नमाजियों के लिए मास्क को पहनना लाजिमी करार दिया है. स्थानीय निकाय ने नमाजियों को मस्जिद तक पहुंचाने के लिए फ्री शटल सर्विस की सुविधा मुहैया कराई है. इसके साथ ही पानी की बोतल, मास्क, सैनेटाइजर और कालीन का भी खास प्रबंध किया गया है. पिछले दिनों राष्ट्रपति अर्दोआन ने अचानक हागिया सोफ़िया का दौरा कर मस्जिद की तैयारियों का जायजा लिथा था.

मस्जिद बदलने के पक्ष में आया था फैसला

तुर्की की सुप्रीम कोर्ट ने यूनेस्को के विश्व धरोहर की सूची में शामिल 1500 साल पुरानी इमारत को मस्जिद बदलने के पक्ष में पिछले दिनों फैसला सुनाया था. अदालत के फैसले के बाद राष्ट्रपति ने हागिया सोफ़िया को म्यूजियम से मस्जिद में बदलने के फैसले पर दस्तखत कर दिए. जिसके बाद म्यूजियम की हैसियत खत्म हो गई है और उसका कंट्रोल तुर्की के धार्मिक मंत्रालय ने संभाल लिया है.

राष्ट्रपति अर्दोआन ने ऐलान किया था कि विश्व धरोहर की इमारत में 24 जुलाई को जुमे की नमाज अदा की जाएगी. नागरिकों के एक सर्वे में 60 फीसद लोगों ने हागिया सोफ़िया को मस्जिद में बदलने के फैसले की हिमायत की है. 1500 साल पुरानी 1934 में यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल हुई थी.

खास बात है कि ये इमारत करीब 1000 साल तक 5वीं सदी से 15वीं सदी तक चर्च रहा. फिर उस्मानिया खिलाफत के दौर में इसे मस्जिद में बदल दिया गया, लेकिन 20वीं सदी में इसे मस्जिद से म्यूजियम में बदला गया. एक बार फिर ये इमारत मस्जिद में बदल दी गई है.

 हैदराबाद के निजाम के वंशज ऐतिहासिक धन पर फिर पहुंचे ब्रिटिश अदालत

हिमालय क्षेत्र में चीन दूसरे देशों को परेशान नहीं कर सकता- अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget