एक्सप्लोरर

लैंडिंग से पहले ही इंजन में लग गई थी आग, वीडियो में देखे साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में कैसे राख में बदली फ्लाइट

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए प्लेन दुर्घटना में 179 लोगों की मौत हो गई. लैंडिंग करते वक्त प्लेन रनवे पर फिसल गया और एक बाड़ की दीवार से टकरा गया.

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार (29 दिसंबर 2024) को 181 लोगों को लेकर जा रहा जेजू एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम और विमान से पक्षियों के टकराने की वजह से यह हादसा हुआ. बैंकॉक से उड़ान भरा बोइंग 737-800 ने सुबह 9.03 बजे (स्थानीय समय) लैंडिंग करते वक्त रनवे से फिसल गया और मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ की दीवार से टकरा गया.

पहले जारी की गई थी पक्षी के टकराने की चेतावनी 

योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस दुर्घटना में करीब 179 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बचावकर्मियों ने दो लोगों को वहां से जिंदा निकाला. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एयरपोर्ट कंट्रोल टावर ने विमान के पहुंचने से कुछ समय पहले ही पक्षी के टकराने की चेतावनी जारी कर दी थी. पायलटों को सलाह दी गई थी कि वे विमान को दूसरे रनवे पर लैंड करवाएं. इस चेतावनी के बावजूद उसी क्षेत्र प्लेन की लैंडिंग कराने को कोशिश की गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

विमान बना आग का गोला

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे वाली जगह पर पुलिस, सैनिकों और अग्निशमन कर्मियों सहित लगभग 1,600 कर्मियों को तैनात किया गया. मुआन फायर स्टेशन के प्रमुख ली जियोंग-ह्योन ने कहा, "विमान लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया है, केवल उसका पिछला हिस्सा बचा हुआ है. विस्फोट इतना तेज था कि आग की बड़ी लपटें प्लेन से निकली, जिस वजह से मृतकों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है."

लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी 

सोशल मीडिया पर इस लैंडिंग करने के पहले प्लेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नजर आ रहा है कि फ्लाइट से अचानक कुछ टकराता है और तभी वहां धुएं का तेज गुब्बारा निकलता है. साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने इस दुर्घटना के बाद उच्च अधिकारियों की एक इमरजेंसी बैठक बुलाई. उन्होंने कहा कि सरकार घटना के बाद के हालात को संभालने और मृतक लोगों के परिवार की सहायता करेगी.

ये भी पढ़ें : दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला विमान, 179 लोगों की मौत की आशंका, 2 को किया गया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget