एक्सप्लोरर

North Korea- South Korea: नॉर्थ कोरिया ने एक के बाद एक दागी 10 मिसाइल, साउथ कोरिया से लेकर जापान तक रेड अलर्ट

उतर कोरिया ने साउथ कोरिया पर 10 से अधिक मिसाइलें दागी. इन मिसाइल हमलों से पहले उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करने को लेकर अमेरिका की आलोचना की थी.

North Korea- South Korea: उत्तर कोरिया ने कोरियाई पेनिनसुला के पूर्वी और पश्चिमी तटों के पास 10 से अधिक मिसाइल दागी हैं. साउथ कोरिया की सेना ने कहा कि अलग-अलग तरह की मिसाइल कोरियन पेनिनसुला के पूर्वी और पश्चिमी तटों की ओर दागी गई, लेकिन उसने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी.

इससे पहले साउथ कोरिया की सेना ने कहा कि उसने पेनिनसुला के पूर्वी तट के पास दागी गई कम दूरी की तीन नॉर्थ कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगाया है. एक मिसाइल विरोधियों की समुद्री सीमा के पास गिरी, जिसके कारण साउथ कोरिया ने अपने एक आईलैंड पर हवाई हमले की चेतावनी जारी की.

अमेरिका की आलोचना

इन हमलों से पहले उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करने को लेकर अमेरिका की आलोचना की थी. नॉर्थ कोरिया दावा करता है कि ये संभावित आक्रमण का युद्धाभ्यास है और उसने मंगलवार (1 नवंबर) को इसके जवाब में ‘‘अधिक प्रभावशाली उपायों’’ के साथ चेतावनी दी थी. मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्त में आया, जब अमेरिका और साउथ कोरिया ने 200 से अधिक युद्धक विमानों के साथ हवाई अभ्यास किया. इनमें F-35 लड़ाकू विमान भी शामिल रहे.

नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल दागीं

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि "नॉर्थ कोरिया ने बुधवार (2 नवंबर) की सुबह वोनसान के पूर्वी तटीय क्षेत्र से मिसाइल दागीं. एक मिसाइल कोरिया पेनिनसुला की पूर्वी समुद्री सीमा से 26 किलोमीटर (16 मील) साउथ में और साउथ कोरिया के उलेउंग आईलैंड से 167 किलोमीटर (104 मील) पश्चिमोत्तर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में गिरीं. उसने उलेउंग आईलैंड पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया है."

यूएस और दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास 

नॉर्थ कोरिया ने इस साल अपने हथियारों का प्रदर्शन तेज कर दिया है. अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस साल बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास फिर से शुरू किए. उन्होंने प्योंगयांग के साथ कूटनीतिक बात-चीत के प्रयासों और महामारी के कारण पिछले कुछ वर्षों में अभ्यास नहीं किए थे.

नॉर्थ कोरिया ने कहा था कि उसकी मिसाइल दागने की एक्टिविटी संयुक्त सैन्य अभ्यासों के बीच एक चेतावनी के तौर पर हैं. उसने एक बयान में कहा था, ‘‘अगर अमेरिका गंभीर सैन्य उकसावों को जारी रखता है तो नॉर्थ कोरिया इसके जवाब में अधिक शक्तिशाली उपाय करेगा.’’

ये भी पढ़ें:South Korea: नॉर्थ कोरिया के 3 बैलिस्टिक मिसाइल दागने से हड़कंप, साउथ कोरिया में बजे एयर रेड सायरन, जापान में अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget