एक्सप्लोरर

सऊदी अरब ने माना, इस्तांबुल वाणिज्य दूतावास में पत्रकार ख़ाशोज्जी की हत्या की गई

सऊदी अरब ख़ाशोज्जी की हत्या के बारे में लगातार इनकार करता आ रहा था, जिस पर उसके सबसे बड़े समर्थक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यह साबित हुआ कि पत्रकार की हत्या हुई है तो वह उस पर प्रतिबंध लगा सकता है. इसके बाद सऊदी अरब ने यह स्वीकार किया कि ख़ाशोज्जी की हत्या उसके अधिकारियों के हाथों हुई है.

रियाद: सऊदी अरब ने दो सप्ताह से ज्यादा समय बाद शनिवार को स्वीकार किया कि उसके आलोचक रहे जमाल ख़ाशोज्जी की इस्तांबुल स्थित वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई. ख़ाशोज्जी की गुमशुदगी ने उसे अब तक के सबसे खराब अंतरराष्ट्रीय संकट में डाल दिया था. सऊदी अरब ने उप खुफिया प्रमुख अहमद अल-असिरी और शाही अदालत के मीडिया सलाहकार सौद अल-काहतानी को बर्खास्त कर दिया. ये दोनों, शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के शीर्ष सहायक थे जो ख़ाशोज्जी के मामले में बढ़ते दबाव का सामना कर रहे थे.

गौरतलब है कि सऊदी अरब जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के बारे में लगातार इनकार करता आ रहा था, जिस पर उसके सबसे बड़े समर्थक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यह साबित हुआ कि पत्रकार की हत्या हुई है तो वह उस पर प्रतिबंध लगा सकता है. इसके बाद सऊदी अरब ने यह स्वीकार किया कि ख़ाशोज्जी की हत्या उसके अधिकारियों के हाथों हुई है.

सऊदी के अटॉर्नी जनरल शेख साद-अल-मोजेब ने कहा कि दूतावास में ‘चर्चा’ के बहस में बदल जाने के बाद ख़ाशोज्जी की मौत हुई. उन्होंने यह नहीं बताया कि पत्रकार का शव कहां है. अटॉर्नी जनरल ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनके और उनसे मिलने वाले लोगों के बीच इस्तांबुल के सऊदी अरब वाणिज्य दूतावास में हुई चर्चा पहले विवाद और बाद में लड़ाई में बदल गई जिसके बाद जमाल ख़ाशोज्जी की मौत हो गई. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.’’

ख़ाशोज्जी की मौत की पुष्टि होने पर व्हाइट हाउस ने कहा कि वह ‘दुखी’ है लेकिन उसने अपने प्रमुख सहयोगी देश के खिलाफ संभावित कार्रवाई का कोई जिक्र नहीं किया. सऊदी अरब के शहजादे के आलोचक रहे और वाशिंगटन पोस्ट में काम करने वाले ख़ाशोज्जी को आखिरी बार दो अक्टूबर को इस्तांबुल में अपने देश के दूतावास में जाते देखा गया था उसके बाद से वह लापता थे.

दुनिया भर की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उनके लापता होने पर रहस्य बन गया था. तुर्की के अधिकारियों ने सऊदी अरब पर उनकी हत्या करने और उनके शव को विखंडित करने का आरोप लगाया था. सरकारी अभियोजक ने कहा कि मामले की जांच के संबंध में 18 लोगों को हिरासत में लिया गया. सभी सऊदी अरब के नागरिक थे.

सरकारी मीडिया ने बताया कि सऊदी अरब के शाह ने शहजादे की अध्यक्षता में मंत्री स्तरीय समिति के गठन के आदेश दिए हैं जो देश की खुफिया एजेंसी का पुनर्गठन करेगी और ‘‘उसकी शक्तियों को सटीकता से परिभाषित करेगी.’’

रियाद के ख़ाशोज्जी की मौत की पुष्टि करने के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और सऊदी के शाह ने टेलीफोन पर की बातचीत में ख़ाशोज्जी के मामले की जांच में सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई. सऊदी अरब की यह स्वीकारोक्ति तब आई है जब तुर्की के अधिकारियों ने शुक्रवार को अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए इस्तांबुल शहर में एक जंगल की तलाशी ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन

वीडियोज

Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget