एक्सप्लोरर

परमाणु हथियार, भारत और इजराइल के साथ संबंधों पर क्या बोले सऊदी क्राउन प्रिंस?

Saudi Crown Prince Interview: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का कहना है कि दुनिया एक और हिरोशिमा का अनुभव नहीं कर सकती.

Crown Prince Mohammad Bin Salman: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने ईरान पर तंज करते हुए परमाणु हथियार हासिल करने की बात कही है. बुधवार को फॉक्स न्यूज़ नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में ईरान के परमाणु हथियार बनाने को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, 'अगर ईरान परमाणु हथियार बनाता है तो हम भी परमाणु हथियार बनाएंगे, क्योंकि ताकत का संतुलन जरूरी है.' 

सऊदी अरब की अखबार सऊदी गजट ने भी इस इंटरव्यू को प्रमुखता से छापा है. अखबार ने इजराइल-सऊदी संबंधों को ज्यादा तरजीह दी है.

परमाणु हथियार के खतरों के बारे में बात करते हुए मोहम्मद बिन सलमान कहते हैं कि दुनिया एक और हिरोशिमा का अनुभव नहीं कर सकती. उन्होंने कहा, "कोई भी देश अगर परमाणु हथियार विकसित करता है तो वह गलत कदम है, हम ऐसी बातों से चिंतित होते हैं."

इजरायल के साथ संबंधों पर क्या कहा?

इजरायल के साथ संबंधों को "सामान्य" करने की कोशिशों के बारे में पूछे जाने पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने उन रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया जाता है कि सऊदी अरब ने बातचीत रोक दी है. ऐसी बातों को लेकर उन्होंने कहा कि ये सच नहीं है. 

इजरायल के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने कहा, "हर रोज़ हम करीब आ रहे हैं, ऐसा लगता है कि यह पहली बार गंभीर दिख रहा है. हमें देखना होगा कि यह कैसे चलता है." जोर देकर कहा कि उनका देश इजरायल के साथ काम कर सकता है, सऊदी अरब को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इजराइल में किसकी सरकार है. 

भारत के साथ संबंधों को लेकर क्या बोले क्राउन प्रिंस?

इंटरव्यू के दौरान सऊदी अरब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से जी20 दिल्ली शिखर सम्मेलन में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकनॉमिक कॉरिडोर के समझौते को लेकर सवाल पूछा. 

इस पर प्रिंस सलमान ने कहा, 'इस आर्थिक गलियारे के जरिए भारत, मध्य पूर्व और यूरोप को आपस में जोड़ेगा और इससे समय और पैसे की बचत होगी.' उन्होंने बताया कि गलियारे के बन जाने से यूरोप की दूरी को दिनों तक कम किया जा सकेगा.

ओसामा बिन लादेन को लेकर क्राउन प्रिंस ने कहा कि वह अमेरिका और सऊदी, दोनों का दुश्मन था. लादेन अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए सऊदी अरब को नुकसान पहुंचाता था.

ये भी पढ़ें:

UN में भारत में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों पर उठाए गए सवाल, जानें क्या आरोप लगाए जा रहे है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, मिली आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में मचा कोहराम
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में कोहराम
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget