एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले का एक महीना, कीव अब भी पहुंच से बाहर

Russia Ukraine War: 24 फरवरी को रूस ने जब यूक्रेन पर हमला शुरू किया था तब ऐसा लगता था कि रूसी हमले के सामने यूक्रेन जल्द ही घुटने टेक देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले के चार सप्ताह पूरे हो चुके हैं. यूक्रेनी सैनिक भले ही संख्या बल में कम हों, लेकिन वे रूसी सैनिकों के सामने डटे हैं. यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में अनगिनत लाशें बिछी हैं. युद्ध दूसरे माह में प्रवेश कर रहा है, लेकिन कीव पर विजय के रूसी मंसूबे पूरे नहीं हो सके है. 24 फरवरी को रूस ने जब यूक्रेन पर हमला शुरू किया था तब इसे यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा था और पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप की स्थिति में परमाणु हमले की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता था.

भारी संख्या में मारे गये रूसी सैनिक
ऐसा लगता था कि रूसी हमले के सामने यूक्रेन जल्द ही घुटने टेक देगा, लेकिन बुधवार को इस युद्ध को चार सप्ताह पूरे हो गये, रूस हर दिन उलझता ही नजर आ रहा है. भारी संख्या में रूसी सैनिक भी मारे गये हैं और युद्ध के समाप्त होने के दूर-दूर तक आसार नजर नहीं आ रहे हैं.


Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले का एक महीना, कीव अब भी पहुंच से बाहर

रूस को एक ओर जहां खर्चीले सैन्य अभियान का संचालन करना पड़ रहा है. वहीं पश्चिमी देशों ने इस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाकर उसकी कमर तोड़ दी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों की इस सप्ताह ब्रसेल्स और वारसॉ में बैठक है और संभव है कि वारसॉ की बैठक में ये देश रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगाए तथा यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर विचार करें.

कीव पर नहीं हो सका रूसी कब्जा
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस लगातार निशाना लगा रहा है, लेकिन वह आज तक कीव को चारों ओर से घेर तक नहीं पाया है. कीव प्रशासन ने खबर दी है कि बुधवार को भी राजधानी गोलियों की आवाज और धमाकों से थर्राता रहा. उन्होंने बताया कि एक शॉपिंग मॉल और इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं. उधर बंदरगाहों का शहर मारियुपोल में तबाही का मंजर है.


Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले का एक महीना, कीव अब भी पहुंच से बाहर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि नभ, जल और थल तीनों ओर से रूसी प्रहार के कारण मारियुपोल तबाह हो चुका है और एक लाख नागरिक फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि मारियुपोल में फंसे लोगों को मानवीय सहायता स्थापित करने के लिए कॉरिडोर बनाने का प्रयास भी नाकाम रहा है, क्योंकि रूसी सैनिक इस कोशिश को नाकाम कर रहे हैं.

इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस के प्रमुख ने की मॉस्को की यात्रा
इस बीच, इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस के प्रमुख ने बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को की यात्रा की है, ताकि युद्धबंदी यूक्रेनवासियों, सहायता पहुंचाने वालों तथा अन्य मानवीय कार्यों से जुड़े लोगों को छुड़ाने के लिए रूसी विदेश और रक्षा मंत्रालय से विचार विमर्श किया जा सके. उधर क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने जोर देकर कहा कि सैन्य अभियान ‘‘पहले तय किये गये उद्देश्यों और योजनाओं के अंतर्गत बदस्तूर जारी है.’’

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- रूस के रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने की आशंका ‘वास्तविक खतरा

Russia Ukraine War: NATO चीफ ने कहा- परमाणु और रासायनिक खतरों से बचने के लिए यूक्रेन की मदद करने को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
इजरायली मिसाइल से बार-बार मलबे का बना ढेर, फिर कैसे उठकर खड़ा होता रहा बेरुत... लेबनान की दिलचस्प कहानी
इजरायली मिसाइल से बार-बार मलबे का बना ढेर, फिर कैसे उठकर खड़ा होता रहा बेरुत... लेबनान की दिलचस्प कहानी
सीजफायर के बाद इजरायल लेबनान पर क्यों कर रहा अटैक? जानें क्या है युद्ध का 50 साल पुराना कनेक्शन
सीजफायर के बाद इजरायल लेबनान पर क्यों कर रहा अटैक? जानें क्या है युद्ध का 50 साल पुराना कनेक्शन
‘जहाजों में भर रहे अब तक के सबसे खतरनाक हथियार’, शांति वार्ता से कुछ घंटे पहले ईरान को ट्रंप की धमकी
‘जहाजों में भर रहे अब तक के सबसे खतरनाक हथियार’, शांति वार्ता से कुछ घंटे पहले ईरान को ट्रंप की धमकी

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget