एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जल्द खत्म हो सकती है जंग? जानिए क्या है वजह

Russia-Ukraine News: रुस-यूक्रेन जंग क्या जल्द खत्म हो सकती है. ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि अगले महीने यानि 9 मई को रुस का सालाना विक्ट्री-डे है.

Russia-Ukraine War: रुस-यूक्रेन जंग क्या जल्द खत्म हो सकती है. ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि अगले महीने यानि 9 मई को रुस का सालाना विक्ट्री-डे है और उसके लिए मॉस्को के रेड-स्कॉवयर पर तैयारियां शुरु हो गई है. हर साल विजय दिवस के मौके पर रुस के राष्ट्रपति पुतिन अपने देश के लोगों को संबोधित करते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि पुतिन अपने संबोधन में डॉनबास में मिली  सफलता को यूक्रेन पर निर्णायक विजय के ऐलान के तौर पर कर सकते हैं.

गुरुवार को खुद पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री को कुछ ऐसे निर्देश दिए जि‌ससे ऐसा लगता है कि वे युद्ध खत्म करने का मन बना रहे हैं. इंग्लैंड की डिफेंस इंटेलीजेंस की तरफ से भी विक्ट्री डे परेड पर ऐलान को लेकर अंदेशा जताया गया है. दरअसल, पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री को मारियूपोल शहर के बाहरी हिस्से में स्थित, अजोवस्तल स्टील प्लांट पर यूक्रेन के सैनिकों से चल रही लड़ाई को बंद करने का आदेश दिया. साथ ही रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को निर्देश दिया कि अजोवस्तल प्लांट में छिपे यूक्रेन के सैनिकों को सरेंडर के साथ साथ जीवनदान की भी गारंटी दी जाए.


Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जल्द खत्म हो सकती है जंग? जानिए क्या है वजह

द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मन सेना पर मिला निर्णायक जीत को रुस हर साल 9 मई को विक्ट्री-डे के तौर पर मनाता आया है. इस साल में पिछले सालों की तरह रुस की राजधानी मॉस्को की पहचान, रेड स्कॉवयर पर एक भव्य मिलिट्री-परेड का आयोजन किया जाता है. इस दौरान सेना के हथियार और सैन्य साजो सामान की परेड में आ‌योजित की जाती है. पुतिन रेड स्कॉवयर पर सशस्त्र सलामी लेने के साथ साथ विक्ट्री पार्क में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करते हैं. ऐसे में यूक्रेन से पिछले 50-55 दिनों से चल रही जंग में ये विजय दिवस बेहद अहम माना जा रहा है.

रेड स्कॉवयर पहुंची एबीपी न्यूज की टीम 

एबीपी न्यूज की टीम जब रेड स्कॉवयर पर पहुंची तो देखा कि क्रैमलिन यानि पुतिन के आधिकारिक अवास और ऑफिस के बाहर बैंच लगाने का काम शुरु हो गया है. सुबह में सैनिकों ने परेड की रिहसर्ल भी शुरु कर दी है. सुरक्षा कारणों से हमें कैमरा वहां नहीं ले जाने दिया गया लेकिन हमने खुद वहां तैयारियों का जायजा लिया.  बता दें कि मारियूपोल शहर पर रुसी सेना समर्थित दोनेत्सक मिलेशिया यानि विद्रोही गुट का कब्जा हो चुका है. सिर्फ अजोवस्तल प्लांट ही ऐसा बचा है जहां यूक्रेन की अजोव बटालियन से आमने सामने की लड़ाई चल रही है. करीब 200 अजोव सैनिक पिछले कई दिनों से यहां फं‌से हुए हैं और अब रुसी सेना उन्हें सरेंडर करने की अपील कर रही है.


Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जल्द खत्म हो सकती है जंग? जानिए क्या है वजह

पुतिन इसलिए भी अजोवस्तल प्लांट पर इसलिए भी लड़ाई बंद कराना चाह रहे हैं ताकि वहां मोर्चा संभाले रुसी सैनिकों को नुकसान ना हो. क्योंकि अजोवस्तल प्लांट एक 'कैटाकॉम्ब' की तरह है जिसमें कई ऐसी खुफिया टनल और ठिकाने हैं जिसके चलते अगर रुसी सैनिकों ने वहां दाखिल होने की कोशिश की तो वहां छिपे अजोव सैनिक जबरदस्त पलटवार कर सकते हैं. ऐसे में पुतिन ने ये भी आदेश दिया है कि अगर अजोव सैनिक सरेंडर नहीं करते हैं तो उन्हें किसी भी तरह बाहर ना निकलने दिया जा सके और उनकी सप्लाई लाइन को काटा जा सके.

पुतिन के अपने रक्षा मंत्री को दिए निर्देश

पुतिन के अपने रक्षा मंत्री को दिए निर्देश दिखाते हैं कि वे भी अब सैनिकों के प्राण गंवाना नहीं देना चाहते हैं. क्योंकि डॉनबास के दोनों ही 'आजाद' घोषित हो चुके देश, दोनेत्सक और लुहांस्क (लुगांस्क) के ज्यादातर हिस्सों पर रुस समर्थित मिलेशिया यानि विद्रोहियों का कब्जा हो चुका है. गुरूवार को इंग्लैंड की डिफेंस इंटेलीजेंस ने कहा कि रुस की सेना अब अपना सारा ध्यान डॉनबास इलाके में लगाने जा रही है ताकि विक्ट्री डे परेड के दौरान पुतिन कोई बड़ी घोषणा कर सके. डिफेंस इंटेलीजेंस के मुताबिक, रुसी सेना को अब यहां एयर सपोर्ट भी मिल रही है.

ये भी पढ़ें :-

Russia-Ukraine War: अमेरिका, यूक्रेन को देगा 80 करोड़ डॉलर की नई सैन्य मदद, राष्ट्रपति बाइडेन का एलान

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी अधिकारी ने कहा- कीव क्षेत्र में मिले हैं 1000 से ज्यादा नागरिकों के शव

नीरज राजपूत, देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. वे 20 वर्षों से ज्यादा से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का गहन अनुभव है. एबीपी नेटवर्क के लिए वॉर, डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े मामले देखते हैं. एबीपी लाइव पर 'गेम-चेंजर' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई.

उन्होंने सैन्य एवं सुरक्षा मुद्दों की कवरेज दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर, चीन सीमा पर तिब्बत के पठार, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी से समुद्र के अंदर तक की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई.

उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र से भी रिपोर्टिंग की है, जिसमें मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क के एक्टिव वॉर-जोन शामिल हैं. इन्हीं अनुभवों पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई.

उन्होंने दुनिया की सबसे संवेदनशील बॉर्डर में में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ से, अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM से और कोल्ड-वॉर के दौरान दुनिया के लिए "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी रिपोर्टिंग की है.

वे चुनिंदा रक्षा पत्रकारों में से हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी रिपोर्टिंग की.

वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'Defence Correspondent Course' कर चुके हैं.

इससे पहले वे लगभग 6 वर्षों तक STAR NEWS में चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के पद पर कार्यरत रहे और लोकप्रिय क्राइम शो *'सनसनी'* से जुड़े थे.

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की. इसके बाद वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए और B.A.G. Films के साथ जुड़े, जिसने STAR NEWS के लिए लोकप्रिय क्राइम शो का निर्माण किया. उन्होंने SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget