एक्सप्लोरर

Yakutsk: 'पत्ता गोभी की तरह पहन लें कपड़े, अगर बचना है', यहां हफ्तेभर का तापमान माइनस 50 डिग्री, कहा जाता है धरती का सबसे ठंडा शहर

Russia News: रूस के याकुत्स्क में सालभर बर्फ जमी रहती है. यहां -70 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाना आम बात है. हफ्तेभर का तापमान यहां -50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Yakutsk Coldest City on Earth: रूस के साइबेरियाई शहर याकुत्स्क में असामान्य रूप से लंबे शीतकाल के दौरान इस हफ्ते तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. याकुत्स्क को धरती का सबसे ठंडा शहर माना जाता है. यह रूसी सुदूर पूर्व का इलाका है. यह राजधानी मॉस्को से 5,000 किलोमीटर पूर्व में है जो सालभर बर्फ की मोटी परत से ढंका रहता है. इसे माइनिंग सिटी यानी खनन शहर भी कहा जाता है. यहां के निवासी अक्सर पारे को -40 डिग्री सेल्सियस  नीचे गिरता हुआ देखते हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, एक स्थानीय महिला अनास्तासिया ग्रुजदेवा ने कहा, ''आप इससे (ठंड) लड़ नहीं सकते हैं. आप या तो एडजस्ट करते हैं और इसके अनुसार कपड़े पहनते हैं या कष्ट सहते हैं.''

'पत्ता गोभी की तरह पहन लें कपड़ें'

बर्फीली धुंध से घिरे शहर में रहने वाली ग्रुजदेवा ने कहा, ''वास्तव में शहर में ठंड नहीं लगती है या यह मान लीजिए कि दिमाग उसके लिए आपको तैयार कर देता है और बता देता है कि सबकुछ सामान्य है.''

एक और निवासी नुरगुसुन स्तरोस्तिना ने कहा कि ठंड से निपटने के लिए कोई स्पेशल सीक्रेट नहीं है. स्तरोस्तिना यहां के एक बाजार में बगैर किसी फ्रिज और फ्रीजर के फ्रोजन फिश बेचती हैं. स्तरोस्तिना ने कहा, ''बस गर्म कपड़े पहनिए, परतों में, पत्ता गोभी की तरह!"

एक ट्विटर यूजर ने कुछ तस्वीरें साझा करने के साथ ही जानकारी दी है कि याकुत्स्क में तापमान -71 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

'सीवर पाइप जम गए'

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, याकुत्स्क में ठंड खत्म होने का कोई संकेत नहीं मिलने से स्थानीय लोगों को आशंका है कि कहीं इसका असर शहर के बुनियादी ऊर्जा ढांचे पर न पड़ जाए. मेट्रो समाचार पत्र को एक निवासी ने बताया, ''पाइप फट रहे हैं, हीटिंग टैंक टूट रहे हैं, सबकुछ सख्त तरीके से जम गया है. स्थानीय प्रशासन इन हालात के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था.''

एक स्थानीय शख्स ने बताया कि उसका गैस बॉयलर ठोस रूप से जम गया है. कई अपार्टमेंट में बैटरियां फट गईं और सीवर पाइप जम गए. वहीं, इस बीच याकुत्स्क के पूर्व डिप्टी मेयर व्लादिमिर फेडोरोव ने तापमान को मानव निर्मित आपदा बताया.

बता दें कि याकुत्स्क लीना नदी के किनारे बसा एक बंदरगाह शहर है. यहां मैमथ संग्रहालय भी है. उत्तरी लोगों के इतिहास और संस्कृति को सहेजे सरकारी संग्रहालय हिम युग के जीवाश्मों का घर है, जिनमें मैमथ और गैंडे शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Nepal Plane Crash Live: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जा रहे शव, जल्द भारत भेजी जाएगी हादसे में मारे गए भारतीय नागरिकों की बॉडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget