एक्सप्लोरर

अपनी महारानी को अंतिम विदाई देने के लिए कतार में भूखे-प्यासे खड़े हैं लोग, जुट रही दुनिया की बड़ी हस्तियां

Queen Elizabeth: एलिजाबेथ-II का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा. आज अंतिम दर्शन के लिए लंदन की सड़कों पर भारी भीड़ नजर आ रही है.

Queen Elizabeth Funeral: 19 सितंबर को ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ-II (Queen Elizabeth-II) का अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार से पहले महारानी को देखने के लिए लोग लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल के बाहर भूखे-प्यासे खड़े हैं. वेस्टमिंस्टर हॉल के अंदर ही 7 दशकों तक ब्रिटेन पर राज करने वाली महारानी का पार्थिव शरीर रखा गया है. क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर के साथ उनके बेशकीमती ताज को भी रखा गया है. क्वीन के ताज पर भारत के कोहिनूर हीरे सहित 3000 हीरे जड़े हैं.

हर तरफ सिर्फ लोग ही लोग

राजशाही के नियम के मुताबिक, महारानी के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया 10 दिनों की होती है. इसे पूरा होने में अब बस कुछ घंटे ही बाकी हैं. यही कारण है कि वेस्टमिंस्टर हॉल के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है. लंदन की सड़कों पर लाइन लंबी होती जा रही है. पंक्ति में खड़े हर एक शख्स को महारानी के अंतिम दर्शन करने हैं.  

लंदन की पार्लियामेंट से साउथवॉर्क पार्क तक हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि वो कितने भी घंटों का इंतजार करने को तैयार हैं. इसके लिए वो अपनी तैयारी के साथ आए हैं. यहां खड़े लोगों ने बताया कि वे अपने बैग में कुछ खाने का सामान भी लाए हैं, ताकि वे पूरा दिन लाइन में काट सकें. हालांकि इन लोगों को इस बात की भी आशंका है कि इंतजार और लंबा हो सकता है. 

भीड़ में खास लोग भी मौजूद

महारानी के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रही भीड़ में सिर्फ आम नहीं बल्कि खास लोग भी मौजूद हैं. मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम करीब 10 घंटे से ज्यादा वक्त तक उसी लाइन में खड़े रहे जो वेस्टमिंस्टर हॉल के बाहर लगी है. लोग उन्हें देखकर हैरान भी हुए. इसी लाइन के साथ आगे बढ़ते हुए वो हॉल के अंदर पहुंचे और दूसरे लोगों की तरह उन्होंने भी महारानी के पार्थिव शरीर के सामने सिर झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इन बड़ी हस्तियों को भेजा गया न्योता

आपको बता दें कि 19 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों समेत कुल 500 लोगों को न्योता दिया गया है. इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, कनाडा के जस्टिन ट्रूडो, बेल्जियम के किंग फिलिप, श्रीलंका के रानिल विक्रमसिंघे और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हैं. माना जा रहा है कि ब्रिटेन में बहुत लंबे समय बाद इतनी बड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा.

ये भी पढ़ें- Queen Elizabeth II: महज 13 साल की उम्र में हुआ प्यार, लिखे कई लव लेटर... फिल्मी कहानी से कम नहीं थी क्वीन एलिजाबेथ II की लव स्टोरी

ये भी पढ़ें- Queen Elizabeth II's Funeral: शाही परिवार ने जारी की महारानी एलिज़ाबेथ II के अंतिम संस्कार में आने वाले मेहमानों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget