एक्सप्लोरर

पाक एक्सपर्ट ने बताया कश्मीर में क्यों हारी मोदी सरकार? हरियाणा के नतीजों पर भी दिया बयान

Pakistan News: पाक एक्सपर्ट्स कमर चीमा के विचारों के अनुसार कश्मीर में BJP के खिलाफ विरोध और हरियाणा में उसकी जीत PM मोदी की राजनीति के प्रति विभिन्न क्षेत्रों की भिन्न प्रतिक्रिया को दर्शाती है.

Pakistani Experts On India Election: भारत में होने वाले किसी भी चुनाव को लेकर देश के ही लोग नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क के लोग भी काफी दिलचस्पी दिखाते हैं. सरहद पार मौजूद कई सारे एक्सपर्ट अपनी राय भी देते हैं. इसी कड़ी में हालिया हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर पाकिस्तान में खूब चर्चा हुई. खासकर जम्मू कश्मीर के चुनाव को लेकर उन लोगों में उत्सुकता देखने को मिली. इसी बीच पाकिस्तानी एक्सपर्ट और यूट्यूबर कमर चीमा ने भी नतीजों को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि वो ऐसे कौन से कारण थे, जो बीजेपी को हरियाणा में जीत दिलाने में सफल हुए, जबकि जम्मू कश्मीर में हार का सामना करना पड़ा.

कमर चीमा ने अपने एक वीडियो में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनाव नतीजों पर विचार साझा किया, जिसमें उन्होंने दोनों क्षेत्रों की राजनीति के प्रति भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदर्शन का विश्लेषण किया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को कश्मीरियों के गुस्से का सामना करना पड़ा है. उन्होंने इस गुस्से की बड़ी वजह 2019 में मोदी सरकार द्वारा कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करना और बाहरी लोगों को बसाने की कोशिश को बताया. उनके अनुसार कश्मीर में जिस तरह वोट डाले गए और नतीजे आए है. इससे स्पष्ट होता है कि कश्मीर के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया.

पाकिस्तानी नैरेटिव को मिला करारा झटका
कमर चीमा ने आगे कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए बदलाव कश्मीरियों को पसंद नहीं आए, जिससे भाजपा के प्रति असंतोष बढ़ा है. हालांकि, जम्मू क्षेत्र में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां पार्टी ने अच्छी सीटें जीतीं. इससे यह स्पष्ट होता है कि जम्मू के लोगों के बीच भाजपा की अपील अब भी प्रभावी है, जबकि कश्मीर में पार्टी के खिलाफ नाराजगी का माहौल देखा गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कश्मीर को लेकर बनाए गए नैरेटिव की इस चुनाव में हार हुई है. कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान के प्रोपगैंडा को नकार दिया है और अपनी ओर से एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अब पाकिस्तान से ज्यादा उम्मीद नहीं रखते. चीमा ने यह भी माना कि पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति ऐसी है कि कश्मीरी अब उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करते हैं.

हरियाणा के चुनाव परिणाम पर चीमा की राय
हरियाणा के चुनाव नतीजों को लेकर चीमा ने कहा कि ये काफी चौंकाने वाले रहे. हालांकि यह माना जा रहा था कि कांग्रेस इस बार जीत हासिल करेगी, लेकिन भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई. इससे यह साफ होता है कि नरेंद्र मोदी की अपील अभी भी भारत में काफी प्रभावशाली है. उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में जाट समुदाय भाजपा के खिलाफ थे, लेकिन अन्य जातियों ने भाजपा का पूरा समर्थन किया, जिससे भाजपा को एक और जीत हासिल करने में सफलता मिली.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी इमाम ने ऐसा क्या किया कि इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी ने सुनाया फरमान- बोरिया बिस्तर बांधकर अपने मुल्क लौट जाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
Earthquake News: सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - 'आप बेईमान हैं या फिर मूर्ख....'
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - आप बेईमान हैं या फिर...
'जो को बाकी की जिंदगी कैंसर...', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें क्या बताया?
'जो को बाकी की जिंदगी कैंसर...', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें क्या बताया?

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
UP Weather: यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?
UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?
Embed widget