एक्सप्लोरर

Pakistan Turkey Relation: भारत के मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर से डर गया पाकिस्तान, पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख एर्दोगान से म‍िले, जानिए क्या हुआ दोनों के बीच बात

Turkey: पाकिस्‍तान और तुर्किए के बीच काफी मज‍बूत दोस्‍ती है और तुर्किए पाकिस्‍तान को कई घातक हथियार देता है. अब पाकिस्तान तुर्किए से टीबी-2 ड्रोन भी खरीद रहा है, जो काफी खतरनाक है.

Pakistan Army Chief in Turkey: भारत  ने एक बार फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ा दी है. अमेरिका, सऊदी अरब और यूएई के साथ मिलकर मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर के ऐलान के बाद पाकिस्‍तान की सरकार परेशान है. पाकिस्तान के लोग देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिल रही असफलता के लिए पर्दे के पीछे से सत्ता चला रही सेना पर सवाल उठा रहे हैं.

वहीं, लगातार उठते सवालों के बीच पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर अचानक से तुर्किए के दौरे पर पहुंच गए हैं. तुर्किए में उन्‍होंने वहां के राष्‍ट्रपति एर्दोगान से लेकर तीनों सेनाओं के प्रमुखों संग बैठक की. दरअसल, एर्दोगान भारत के मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर को लेकर कड़ी आपत्ति जता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि तुर्किए के बिना यह कॉरिडोर संभव नहीं है. ऐसे में पाकिस्तान का मकसद एर्दोगान से मिलकर इस प्रोजेक्ट में अड़ंगा लगाना हो सकता है.

इन मुद्दों पर हुई पाक सेना प्रमुख की बात

अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने एर्दोगान और देश के सैन्य नेतृत्व से मुलाकात के दौरान रक्षा सहयोग और प्रशिक्षण सहयोग पर चर्चा की. पाकिस्तान और तुर्किए ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सैन्य और व्यापार संबंधों को बढ़ावा दिया है.

तुर्किए सेना के प्रयासों की सराहना की

पाकिस्तान सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) का कहना है कि, "बैठकों के दौरान, सीओएएस (सेना प्रमुख) ने रक्षा सहयोग और प्रशिक्षण सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया." "सीओएएस ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए तुर्किए सेना के प्रयासों की सराहना की और तुर्किए सशस्त्र बलों के ऑपरेशन की भी तारीफ की"

पाकिस्‍तान को तुर्किए से मिलता है घातक हथियार

बता दें कि पाकिस्‍तान और तुर्किए के बीच काफी मज‍बूत दोस्‍ती है और तुर्किए पाकिस्‍तान को कई घातक हथियार देता है. अब पाकिस्तान तुर्किए से टीबी-2 ड्रोन भी खरीद रहा है, जो यूक्रेन और आर्मीनिया में भारी तबाही मचा चुका है. इसके अलावा तुर्किए पाकिस्‍तान और अजरबैजान के साथ मिलकर फिफ्त जेनरेशन के फाइटर जेट को भी विकसित करना चाहता है.

ये भी पढ़ें

Prithvi Shaw Injury: पृथ्वी शॉ की बढ़ गई मुश्किलें, अब क्रिकेट से महीनों रहना पड़ेगा दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget