एक्सप्लोरर

चुनावी नतीजों के बीच इमरान खान को बड़ी राहत, आतंकवाद से जुड़े 12 मामलों में मिली जमानत

Pakistan Election Results 2024: पाकिस्तान में चुनाव के नतीजे आने के बाद देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दोहरी खुशी मिली है. रावलपिंडी आतंकवाद विरोधी कोर्ट ने उन्हें 12 मामलों में जमानत दे दी है.

Pakistan Election Results 2024: पाकिस्तान में हुए चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस बीच इमरान को आतंकवाद से जुड़े 12 मामलों में जमानत मिल गई है. पिछले साल 9 मई को हुई हिंसा के बाद इमरान पर आतंकवाद के कई मामले दर्ज किए गए थे.

पाकिस्तान में चुनाव के नतीजे आने के बाद देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दोहरी खुशी मिली है. रावलपिंडी आतंकवाद विरोधी कोर्ट ने उन्हें 12 मामलों में जमानत दे दी है. वहीं, पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को आतंकवाद से जुड़े 13 मामलों में जमानत मिल गई है. पिछले साल 9 मई को सेना ने इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद पूरे देश में प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान पाकिस्तान में कई जगहों पर हिंसा हुई थी. इसी हिंसा के बाद इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद के कई मामले दर्ज किए गए थे. अब उन्हें एक दर्जन मामलों पर जमानत मिल गई है.

इमरान समर्थकों ने की थी तोड़फोड़ 

पिछले साल 9 मई को हुई हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे. इन वीडियो में इमरान समर्थक कई जगहों पर तोड़फोड़ करते हुए देखे गए थे. इमरान समर्थकों ने लाहौर कॉर्प्स कमांडर और रावलपिंडी में सेना जनरल के मुख्यालय के घर में भी तोड़फोड़ की थी.

पिछले महीने गिरफ्तार हुए थे इमरान 

रावलपिंडी पुलिस ने 9 मई को हुई हिंसा से जुड़े एक दर्जन मामलों में इमरान खान को पिछले महीने गिरफ्तार किया था. वहीं, शाह महमूद कुरैशी को भी इसी दिन हुई हिंसा से जुड़े 12 मामलों में पिछले साल दिसंबर के महीने में रावलपिंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आतंकवाद विरोधी अदालत के न्यायधीश मलिक आसिफ एजाज ने सुनवाई करते हुए इमरान और कुरैशी को जमानत दे दी और उनके खिलाफ मुकदमे की याचिका खारिज कर दी. इससे पहले शुक्रवार को लाहौर आतंकवाद विरोधी कोर्ट ने 9 मई से जुड़े सात मामलों में इमरान की गिरफ्तारी पर जमानत रविवार तक बढ़ा दी थी.
 
पाकिस्तान चुनाव में इमरान के समर्थन वाले उम्मीदवारों ने 100 से ज्यादा सीटें जीत ली हैं. हालांकि, मतदान होने के दो दिन बाद भी सभी सीटों के नतीजे नहीं आए हैं. ऐसे में चुनाव में धांधली के आरोप लग रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'आधी रात तक रिजल्ट नहीं आया तो...', चुनाव में धांधली पर भड़के इमरान खान के पार्टी वर्कर्स ने इलेक्शन कमीशन को धमकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, तिरंगे लगे जहाजों पर तेहरान की गोलीबारी, भारत ने जताया विरोध
Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, तिरंगे लगे जहाजों पर तेहरान की गोलीबारी, भारत ने जताया विरोध
फिर गहराया ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध का संकट! हॉर्मुज नाकेबंदी पर बोले ट्रंप- 'तेहरान ब्लैकमेल नहीं कर सकता'
फिर गहराया ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध का संकट! हॉर्मुज नाकेबंदी पर बोले ट्रंप- 'तेहरान ब्लैकमेल नहीं कर सकता'
'गाजा में हर दिन 47 महिलाओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
US Iran War: गोलीबारी से दहला हॉर्मुज... ईरान ने फिर बंद किया रास्ता, वापस लौट रहे जहाज
गोलीबारी से दहला हॉर्मुज... ईरान ने फिर बंद किया रास्ता, वापस लौट रहे जहाज

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उनके पास 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं...’, PM मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
‘उनके पास 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं...’, PM मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही
IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही
'औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं', शर्टलेस सीन्स पर अविनाश तिवारी का खुलासा, कही बड़ी बात
'औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं', शर्टलेस सीन्स पर अविनाश तिवारी का खुलासा, कही बड़ी बात
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
PM Modi : राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कितनी बार लिया कांग्रेस का नाम, जानिए किन विपक्षी दलों पर बोला हमला
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कितनी बार लिया कांग्रेस का नाम, जानिए किन विपक्षी दलों पर बोला हमला
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
Embed widget