एक्सप्लोरर

Mali Gold Mine Collapse: पश्चिमी अफ्रीका के माली में बड़ा हादसा, ढही सोने की खदान, कम से कम 73 की गई जान

Mali Gold Mine Collapse: पश्चिमी अफ्रीका के माली में सोने की खदान ढहने से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई. न्यूज एजेंसी अल जजीरा को माली के खान अधिकारियों ने जानकारी दी है.

Mali Gold Mine Collapse: पश्चिमी अफ्रीका के माली में पिछले हफ्ते शुक्रवार (19 जनवरी, 2024) को सोने की खदान ढहने से कम से कम 73 से अधिक लोगों की जान चली गई. यह हादसा उस क्षेत्र में हुआ जहां खदान ढहने का खतरा हमेशा बना रहता है. माली के खान मंत्रालय ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिमी कौलिकोरो क्षेत्र के कंगाबा जिले में खनन करने वाले कई लोगों की जान चली गई. मंत्रालय ने इस हादसे पर गहरा अफसोस जताते हुए खनिकों से सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने का आग्रह किया है.

सरकार ने शोक संवेदना व्यक्ति की
मंत्रालय के प्रवक्ता बे कूलिबली ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना खनिकों ने गैलरी खोद दी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है. इससे पहले खनिकों को कई बार सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है. इस बीच, माली की सरकार ने मृतकों के परिजनों और माली के लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्ति की है.

दक्षिण-पश्चिमी शहर कंगाबा के अधिकारी उमर सिदीबे ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि घटना की शुरुआत एक शोर के साथ हुई थी. घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्रों में 200 से अधिक सोने की खदानें हैं. अभी श्रमिकों की तलाश जारी है. फिलहाल खदान से 73 शवों को बाहर निकाला गया है.

निश्चित क्षेत्र में खनन करने की सलाह
न्यूज एजेंसी अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने खनन स्थलों के पास रहने वाले समुदायों और सोने की खदान में काम करने वाले लोगों से ईमानदारी के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने की अपील की है और निश्चित क्षेत्र में ही खनन करने की सलाह दी है.

अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन के अनुसार, “सोना अब तक माली का सबसे महत्वपूर्ण निर्यात वाला आइटम है. साल 2021 में देश से कुल निर्यात का 80 प्रतिशत मात्र सोना रहा है.” यह भी बताया गया कि दो मिलियन (20 लाख) से अधिक लोग या माली की 10% से अधिक आबादी आय के लिए माइनिंग क्षेत्र पर निर्भर है.

ये भी पढ़ेंः Doomsday Clock: कयामत की घड़ी में बचे 90 सेकंड, वैज्ञानिकों के अनुसार प्रलय के करीब पहुंची दुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget