एक्सप्लोरर

Doomsday Clock: कयामत की घड़ी में बचे 90 सेकंड, वैज्ञानिकों के अनुसार प्रलय के करीब पहुंची दुनिया

Doomsday Clock: कयामत की घड़ी को वैज्ञानिकों ने एक बार फिर आधी रात से 90 सेकंड पहले पर सेट कर दिया है. इस सांकेतिक घड़ी के अनुसार दुनिया प्रलय के करीब है.

Doomsday Clock: महाविनाश की घड़ी में 90 सेकंड बचे हैं. वैज्ञानिकों के पास एक सांकेतिक घड़ी है, जो दिखाती है कि हम महाविनाश से कितने दूर हैं. इस घड़ी में साल 2023 में यूक्रेन युद्ध के कारण महाविनाश में 90 सेकंड बचे थे. 2024 में भी वैज्ञानिकों ने बड़ा खतरा बताया है.

प्रलय के दिन की घड़ी सांकेतिक रूप से दिखाती है कि हम तबाही के कितने करीब हैं. इसका समय एक बार फिर महाविनाश के करीब पहुंच गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक घड़ी पर आधी रात से 90 सेकंड पहले का समय दर्ज किया गया है. वैज्ञानिकों ने अपने हाथों से इस घड़ी के समय में बदलाव किया. यह घड़ी आधी रात के सबसे करीब है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे और आगे बढ़ाने से रोक दिया है. उन्होंने कहा कि घड़ी के समय को बढ़ाने का कारण परमाणु हथियारों की नई होड़, यूक्रेन युद्ध और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चिंताएं हैं.

इस घड़ी का समय परमाणु वैज्ञानिकों के बुलेटिन की ओर से हर साल बदला जाता है. 2007 से वैज्ञानिकों ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल समेत जलवायु परिवर्तन और एआई जैसे नए मानव निर्मित जोखिमों पर भी विचार किया है. मंगलवार को 2024 की घोषणा में बुलेटिन ने कहा कि चीन, रूस और अमेरिका सभी अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार या आधुनिकीकरण करने के लिए भारी रकम खर्च कर रहे हैं.

परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ा- वैज्ञानिक
वैज्ञानिकों द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार गलती या गलत अनुमान के कारण परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है. यूक्रेन युद्ध को भी परमाणु हमले के जोखिम के तौर पर देखा जा रहा है. जलवायु परिवर्तन के जोखिमों को कम करने की कार्रवाई में कमी और उभरती जैविक प्रौद्योगिकियों और एआई के दुरुपयोग से जुड़े जोखिमों का भी हवाला दिया गया. 

बता दें कि डूम्सडे क्लाक को 1947 में परमाणु बम बनाने वाले जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर और उनके साथी अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बनाया था. अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर किए गए परमाणु हमले के बाद इस घड़ी को वैज्ञानिकों ने बनाया था. इस घड़ी के जरिए वे लोगों को चेतावनी देना चाहते थे. साथ ही चाहते थे कि दुनिया के नेताओं पर प्रेशर बने, ताकि इसका इस्तेमाल फिर कभी न हो सके.

डूम्सडे क्लॉक का इतिहास
-इस घड़ी का समय अब तक 25 बार बदला जा चुका है.
-1947 में जब यह बनाई गई तो इसमें आधी रात से पहले 7 मिनट का समय था.
-1949 में सोवियत ने न्यूक्लियर बम बनाया तो 3 मिनट बचे.
-1953 में अमेरिका ने हाइड्रोजन बम का टेस्ट किया, तब इस घड़ी में आधी रात से 2 मिनट बचे.
-1991 में शीत युद्ध की समाप्ति के बाद इसमें आधी रात से 17 मिनट बचे.
-1998 में भारत पाकिस्तान के न्यूक्लियर टेस्ट के बाद 9 मिनट बचे.
-2023 में यूक्रेन युद्ध के कारण घड़ी में आधी रात से 90 सेकंड बचे. अब भी वैज्ञानिकों के मुताबिक 90 सेकंड ही बचे हैं जो एक चिंता का विषय है.

बता दें कि पिछले साल यानी 2023 में दुनियाभर में जंग के हालात को देखते हुए इस घड़ी में 3 साल में पहली बार 10 सेकेंड कम किए गए थे. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस घड़ी में आधी रात का वक्त होने में जितना समय कम रहेगा उतना ही दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा और भी ज्यादा करीब होता जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः साजिश या कुछ और? मालदीव में चीन के 'जासूसी जहाज' को एंट्री की मंजूरी, कहा- फैसला द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
Explained: एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी अरब के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget