एक्सप्लोरर

लंदन का Heathrow Airport हुआ बंद,सभी फ्लाइट कैंसिल, बेहाल हुए मुसाफिर

Heathrow Airport Power Outage: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को फिलहाल आधी रात तक के लिए बंद कर दिया गया है. यह फैसला बिजली आपूर्ति में गंभीर समस्या के चलते लिया गया है.

Heathrow Airport Power Outage: दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. इस संकट के चलते हीथ्रो एयरपोर्ट से 24 घंटे के लिए सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए हैं. चूंकि यह एयरपोर्ट एक अहम ट्रांजिट हब है, इसलिए हजारों यात्री यहां फंसे हुए हैं और किसी को यह पता नहीं कि हालात कब सामान्य होंगे.

यह संकट एयरपोर्ट के इलेक्ट्रिसिटी सब-स्टेशन में आग लगने के कारण हुआ. इस आग के चलते हीथ्रो एयरपोर्ट की पावर सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात 11:59 बजे तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है, जिसके बाद फ्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू किए जा सकते हैं. फिलहाल पावर आउटेज की वजह से एयरपोर्ट पर सभी कामकाजी गतिविधियां ठप पड़ गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हीथ्रो एयरपोर्ट पर आग से बड़ा संकट

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर आग लगने के कारण फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से एयरपोर्ट न आने की अपील की है और उन्हें अपनी एयरलाइंस से लगातार अपडेट लेने की सलाह दी है. पावर आउटेज को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं.

यात्रियों को एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह

हीथ्रो एयरपोर्ट के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जारी बयान में कहा गया है कि इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई करने वाले सबस्टेशन में आग लगने के कारण पावर आउटेज हुआ. सुरक्षा कारणों से 21 मार्च को रात 11:59 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा. प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट न आएं और आगे की जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें. साथ ही असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है.

सैकड़ों यात्रियों को निकाला गया

हीथ्रो एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लंदन फायर ब्रिगेड के मुताबिक, अब तक लगभग 150 लोगों को एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया है.

यूरोप में हवाई यातायात संचालन देखने वाली एजेंसी यूरोकंट्रोल ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर किसी भी फ्लाइट के उतरने पर रोक लगा दी है. हवाई यातायात बाधित होने के कारण उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया जा रहा है.

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट "फ्लाइट रेडार 24" के अनुसार, कांतास एयरवेज ने अपनी पर्थ से पेरिस जाने वाली उड़ान को डायवर्ट किया. यूनाइटेड एयरलाइंस ने अपनी न्यूयॉर्क से शैनन, आयरलैंड जाने वाली उड़ान को दूसरी दिशा में मोड़ दिया. फिलहाल हीथ्रो एयरपोर्ट पर स्थिति गंभीर बनी हुई है और यात्रियों को अगली सूचना तक एयरलाइन की ओर से अपडेट लेने की सलाह दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget