एक्सप्लोरर

Israel-Palestine Conflict: हमास के ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड से इजराइल के 'तलवार' से पलटवार तक, जानें अब तक क्या हुआ?

Israel Attack: इजराइल पर शनिवार को फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास की ओर से हुए रॉकेट हमले में अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है.

Israel-Palestine Conflict: इजराइल पर शनिवार (7 अक्टूबर) की सुबह फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास ने अचानक गाजा से कई रॉकटे दाग दिए. इसके अलावा हमास ने  दक्षिणी इजराइल में घुसपैठ की. 

हमास ने अपने इस ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया तो इसके जवाब में इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए  'ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड' घोषित किया. इसमें कई लोगों की जान गई तो सैकड़ो लोग घायल हुए हैं. जानें अभी तक क्या-क्या हुआ?

कितने लोगों की जान गई?
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इजराइल की बचाव सेवा के हवाले से बताया कि हमास के हमले में 70 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. अलजजीरा के मुताबिक, 750 लोग घायल हुए हैं. अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में गाजा के मेडिकल से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि इसमें फिलिस्तीन के 160 लोग की जान गई है तो वहीं 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. 

बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा? 
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के लोगों से कहा, ''हम युद्ध में हैं औऱ इसे जीतेंगे.''  नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश अपने दुश्मन से अभूतपूर्व कीमतवसूल करेगा. रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि दुश्मन को छोड़ा नहीं जाएगा. 

फिलिस्तीन ने क्या कहा?
टाइम्स ऑफ इंडिया ने न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएफए के हवाले से बताया कि फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने आपातकालीन मीटिंग में कहा कि हमें आतंक के खिलाफ अपनी सुरक्षा करने का अधिकार है. 

हमास ने क्या कहा?
अलजजीरा से बात करते हुए हमास के डिप्टी चीफ सालेह अल-अरौरी ने दावा किया कि हमने कई लोगों को बंदी बना लिया है. हमने इतने लोगों को बंदी बना लिया है कि इजराइल को फिलिस्तीन के कैदियों को रिहा करने पड़े. हमास के प्रवक्ता खालेद कादोमी ने अलजजीजा से बात करते हुए कहा, ''ये हमला फिलिस्तीन के लोगों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के जवाब में है.'' 

इजराइली नागरिकों को बनाया बंधी 
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल की सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि हमास के चरमपंथियों ने गाजा में इजराइली नागरिकों और सैनिकों को बंधक बना रखा है.  वहीं इजराइली न्यूज पेपर Haaretz की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के दक्षिण में रहने वाले लोग अधिक सुरक्षाबल भेजने की मांग कर रहे हैंय 

गाजा पट्टी के लोगों को दिया गया ये निर्देश 
इजराइली सेना ने गाजा पट्टी के नजदीकी शहरों के निवासियों को अपने घरों में रहने को कहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने एएफपी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि गाजा पट्टी के कई लोग बॉर्डर के पास वाले एरिया से अपना घर छोड़कर चले गए हैं. 

भारत ने जारी की एडवाइजरी
इस बीच भारत ने इजराइल में रहने वाले भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की. इसमें भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी.

दूतावास ने अपने एडवाइजरी में कहा, “इजराइल में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, इजराइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे सतर्क रहें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा नियमों का पालन करें. कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षित स्थलों के करीब रहें.”

दूतावास की वेबसाइट के मुताबिक, इजराइल में लगभग 18,000 भारतीय नागरिक हैं. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- इजराइल पर हमले के बाद एयर इंडिया ने तेल अवीव की उड़ानें की रद्द, जानें क्यों लिया ये फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget