एक्सप्लोरर

Drone Attack: इजरायल के व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला, हिंद महासागर में घटना को दिया गया अंजाम, अलर्ट जारी

Israel Hamas War Upadte: हमास के साथ जारी जंग के बीच इजरायली जहाज पर हिंद महासागर में एक संदिग्ध ड्रोन से हमला हुआ है, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया है. 

Israel Hamas War: हमास के साथ जारी जंग के बीच एक इजरायली जहाज को हिंद महासागर में निशाना बनाया गया है. समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला शनिवार (23 दिसंबर) को एक संदिग्ध ड्रोन से हुआ, जिससे इजरायली व्यापारिक जहाज क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है. 

ब्रिटिश सेना की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने कहा कि एक इजरायली व्यापारिक जहाज पर भारत के वेरवल के पास ड्रोन से हमला हुआ. रिपोर्ट के अनुसार, हमले के कारण जहाज पर आग लग गई. गौरतलब है कि पिछले महीने भी हिंद महासागर में एक इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला हुआ था. तब अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया था कि यह हमला एक ईरानी ड्रोन से हुआ था. 

यमन के हूती विद्रोहियों पर शक 

पिछले महीने ही यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर शिपिंग मार्ग पर भारत आ रहे एक इजरायली-लिंक्ड मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया था. साथ ही विद्रोहियों ने जहाज के चालक दल के 25 सदस्यों को बंधक बना लिया है. ऐसे में टाइम्स ऑफ़ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना को भी इजरायली अधिकारी हूती विद्रोहियों से जोड़कर देख रहे हैं.

हमास के साथ खड़े हैं हूती विद्रोही 

बता दें कि यमन के अधिकांश इलाके पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का कब्ज़ा है और वो हमास को समर्थन देने का एलान कर चुका है. इससे पहले हूती विद्रोहियों ने कहा है कि वे लाल सागर से गुजरने वाले उन मालवाहक जहाजों पर ड्रोन और रॉकेट से हमले कर रहे हैं. जो इजरायल  जा रहे हैं.खतरे को देखते हुए पहले ही जहाजों से सामान ढोने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से कई ने लाल सागर से न गुजरने की घोषणा कर दी है.

ये भी पढ़ें: 'तोड़फोड़ करने वालों पर हो तुरंत कार्रवाई...', US में खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget