एक्सप्लोरर

'तोड़फोड़ करने वालों पर हो तुरंत कार्रवाई...', US में खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

अमेरिका के कैलिफोर्निया के नेवार्क में खालिस्तानियों ने एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है. यहां स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लिखे हैं. भारत ने इसकी कड़ी निंदा की है.

अमेरिका में खालिस्तानियों की शर्मनाक करतूत सामने आई है. यहां खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया. मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे गए. अब भारत ने इस हमले की निंदा की है और अमेरिकी अधिकारियों से मामले की तुरंत जांच और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है. 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मंदिर पर हुए हमले के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, मैंने देखा, जो हुआ है. भारत के बाहर जो अलगाववाद है, ऐसी ताकतों को जगह नहीं मिलनी चाहिए. जो हुआ है, उस पर वहां के दूतावास ने पुलिस और वहां की सरकार से शिकायत की है. इस पर जांच जारी है. 

दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया के नेवार्क शहर की यह घटना है. यहां स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों ने ये हमला किया और यहां की दीवारों पर काले रंग के स्प्रे से भारत और पीएम मोदी के खिलाफ ये नारे लिखे हैं. हिंदू अमेरिका फाउंडेशन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर की ये तस्वीरें भी शेयर की गई हैं. 

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शनिवार को स्वामीनारायण मंदिर में हुए इस हमले की निंदा की और कहा कि इस घटना ने भारतीय समुदाय की भावनाओं को आहत किया है. दूतावास ने मामले की त्वरित जांच और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का भी अपील की है. 

 


हिंदू अमेरिका फाउंडेशन की ओर से सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं. इसके अलावा खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भी नाम ब्लैक इंक से लिखा गया है.  

फाउंडेशन ने लिखा, खालिस्तान आतंकवादी भिंडरावाले का नाम मंदिर जाने वालों को आघात पहुंचाने और हिंसा का डर पैदा करने के लिए लिखा गया है. हिंदू अमेरिका फाउंडेशन ने मामले की जांच हेट क्राइम के तहत करने की मांग की है. मंदिर से जुड़े लोगों ने इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की है. हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, जब अमेरिका में इस तरह से किसी मंदिर को निशाना बनाया गया है. अमेरिका से पहले कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में भी इस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं. 

पिछले कुछ महीनों में विदेश में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आई हैं. कुछ समय पहले ही कनाडा के सरे में खालिस्तानी समर्थकों ने मंदिर के गेट पर पोस्टर लगाए थे. इसमें आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने की बात कही गई थी. निज्जर की हत्या इसी साल जून में कनाडा के सरे शहर में एक गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर कर दी गई थी. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर को कनाडाई नागरिक बताते हुए उसकी हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ होने के आरोप लगाए थे. भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. निज्जर की हत्या के बाद कनाडा में कई जगहों पर खालिस्तानी समर्थकों ने रैलियां भी निकाली थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget