एक्सप्लोरर

गाजा में कैसे खत्म होगी जंग? नेतन्याहू ने बताए 5 तरीके, बोले- 'हमास से छुटकारा दिलाने की...'

इजरायल-फिलिस्तीन हमले के बीच रविवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐसे 5 सिद्धांत दिए, जिससे युद्ध विराम की संभावना हो सकती है. उन्होंने गाजा पर इजरायल के कब्जे पर भी बात की.

इजराइयल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (10 अगस्त, 2025) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गाजा में इजरायल के नियंत्रण का उद्देश्य कब्जा नहीं, बल्कि हमास के शासन से मुक्ति है.

नेतन्याहू ने कहा कि गाजा के लोग इजरायल और पूरी दुनिया से हमास से मुक्ति दिलाने की गुहार लगा रहे हैं. नेतन्याहू ने इस चरमपंथी समूह एक 'नरसंहारकारी संगठन' करार दिया. उन्होंने कहा, 'कोई भी देश अपनी सीमा से कुछ ही दूरी पर अपने विनाश के लिए प्रतिबद्ध किसी संगठन को बर्दाश्त नहीं करेगा.'

नेतन्याहू ने बताया कैसे होगा युद्ध विराम?

युद्ध खत्म करने को लेकर नेतन्याहू ने कहा कि अगर हमास सभी बंधकों को रिहा कर दे और हथियार डाल दे तो युद्ध समाप्त हो सकता है. नेतन्याहू का कहना है कि गाजा में अब भी हमास के हजारों सशस्त्र आतंकवादी मौजूद हैं इजरायल की सेना इस खतरे को पूरी तरह खत्म करना चाहती है.

इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि गाजा क्षेत्र का सैन्यीकरण किया जाएगा और इजरायल का सुरक्षा नियंत्रण यहां मजबूत रहेगा. साथ ही इजरायल-गाजा क्षेत्र में आगे किसी भी खतरे से निपटने के लिए एक सुरक्षा बफर जोन बनाया जाएगा. गाजा में एक नागरिक प्रशासन होगा, जो इजरायल के साथ शांतिपूर्ण और प्रतिबद्ध होगा. 

युद्ध को समाप्त करने के 5 सिद्धांत

नेतन्याहू ने युद्ध को समाप्त करने के 5 सिद्धांतों की रूपरेखा पेश की, जिसमें:

1. हमास का निरस्त्रीकरण

2. सारे कैदियों की रिहाई

3. गाजा पट्टी का विसैन्यीकरण

4. 'अतिरिक्त सुरक्षा नियंत्रण' इजरायल के हाथ में

5. एक "वैकल्पिक नागरिक प्रशासन" तैयार करना, जो हमास या फिलिस्तीनी प्राधिकरण नहीं हो

हमास को हराने के अलावा कोई रास्ता नहीं

नेतन्याहू ने कहा कि हमास की ओर से हथियार डालने से इनकार करने के कारण, इजरायल के पास काम पूरा करने और हमास को पूरी तरह से हराने के अलावा कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने गाजा में इजरायल के इरादों के इर्द-गिर्द फैले झूठ को भी ध्वस्त करने की कसम खाई और इजरायल के इरादों के इर्द-गिर्द फैले झूठ के वैश्विक अभियान की भी निंदा की.

नेतन्याहू ने अपने ऊपर लगे उन आरोपों को भी खारिज किया, जिसमें कहा जा रहा है कि इजरायल जानबूझकर गाजा की आबादी को भूखा मार रहा है. उन्होंने कहा कि ये आरोप 'निराधार' हैं.

ये भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने कर ली बड़ी तैयारी, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget