एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने कर ली बड़ी तैयारी, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया खुलासा

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और भाजपा में उपराष्ट्रपति पद को लेकर चर्चा हो रही है. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सभी दलों में इस बात पर आम सहमति है और जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी.

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संभावित नामों पर चर्चा करने और इस पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं, सूत्रों ने रविवार (10 अगस्त, 2025) को यह जानकारी दी.

खरगे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में यह प्रबल भावना है कि विपक्षी दलों को परिणाम की परवाह किए बिना एक मजबूत राजनीतिक संदेश भेजने के लिए मुकाबले से पीछे नहीं हटना चाहिए. उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनने पर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदारों के बीच बातचीत चल रही है और खरगे आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं.

सभी दलों में इस बात पर आम सहमति

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सभी दलों में इस बात पर आम सहमति है कि ‘इंडिया’ उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एक संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा. हालांकि, विपक्षी खेमे के एक वर्ग का मानना है कि भाजपा की ओर से अपने उम्मीदवार की घोषणा के बाद ही ‘इंडिया’ को अपना उम्मीदवार तय करना चाहिए.

हाल के समय में ‘इंडिया’ के घटक दलों के बीच एकता बढ़ी है, जिन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित चुनाव धांधली के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया है. एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए, ‘इंडिया’ के शीर्ष नेताओं ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर एक रात्रिभोज बैठक आयोजित की और बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ-साथ भाजपा-निर्वाचन आयोग के 'वोट चोरी मॉडल' के खिलाफ लड़ने की प्रतिबद्धता जताई.

आमने-सामने की यह पहली बैठक

लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद जून 2024 में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी गुट के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद आमने-सामने की यह पहली बैठक थी. बैठक में 25 दलों के कई नेता मौजूद थे, जिनमें खरगे, सोनिया गांधी, राकांपा-(एसपी) प्रमुख शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, सपा के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे, द्रमुक के तिरुचि शिवा और टी आर बालू, माकपा के एम ए बेबी, भाकपा के डी राजा, भाकपा (माले) के दीपांकर भट्टाचार्य और एमएनएम प्रमुख कमल हासन शामिल थे.

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित तौर पर 'वोट चोरी मॉडल' पर एक प्रस्तुति दी. कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस बैठक को सबसे सफल बैठकों में से एक बताया. यह पूछे जाने पर कि क्या उपराष्ट्रपति चुनाव पर भी चर्चा हुई, उन्होंने कहा, 'उपराष्ट्रपति चुनाव पर ज़्यादा चर्चा नहीं हुई, इसके लिए और भी मौके हैं.'

राजग के पक्ष में लगभग 422 सदस्य

खरगे सोमवार (11 जुलाई, 2025) को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ‘इंडिया’ के सांसदों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन करेंगे. जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 4 अगस्त की शाम को अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया, हालांकि उनके इस्तीफे के पीछे अन्य कारणों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है.

दोनों सदनों की प्रभावी संख्या 781 है और उपराष्ट्रपति पद के लिए विजयी उम्मीदवार को 391 वोट हासिल करने होंगे, बशर्ते सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य मतदान करते हैं, इनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में लगभग 422 सदस्य हैं.

राज्यसभा महासचिव को तीन नामांकन पत्र प्राप्त

निर्वाचन आयोग ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पिछले गुरुवार को अधिसूचना जारी की, जिससे धनखड़ के उत्तराधिकारी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई. चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी, राज्यसभा महासचिव पी सी मोदी को तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें क्रमानुसार न होने के कारण अस्वीकार कर दिया गया. अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है और दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है.

ये भी पढ़ें:- 'भारत दबंग और गतिशील अर्थव्यवस्था, वो जलते हैं', ट्रंप के टैरिफ वॉर पर राजनाथ सिंह का करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget