एक्सप्लोरर

ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागी सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल; 7 जख्मी, खामेनेई बोले- 'लाचार कर देंगे'

Iran Attack On Israel: इजरायली सेना की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक पूरे इजरायल पर ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. इस हमले के बाद पूरे इजरायल में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं.

Iran Attack On Israel: ईरान ने शुक्रवार (12 जून,2025) की देर रात इजरायल पर बड़ा जवाबी हमला करते हुए सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं. ईरान का ये हमला इजरायल की ओर से उसके परमाणु ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद किया गया है. ईरान ने इस जवाबी कार्रवाई को 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3' नाम दिया है. 

इजरायली सेना की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक पूरे इजरायल पर ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. इस हमले के बाद पूरे इजरायल में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से हमलों की पुष्टि की गई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इन मिसाइल हमलों में सात इजरायली लोगों के जख्मी होने का दावा किया गया है.

इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला जारी

तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित करने के कुछ ही देर बाद ये हमले शुरू कर दिए गए. इजरायल पर ईरान की ओर से किए गए हमले अभी भी जारी हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हमलों का तीसरा चरण शुरू कर दिया है.

खामेनेई बोले- 'इजरायल को बना देंगे लाचार'

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए इजरायल को चेतावनी दी थी. खामेनेई ने कहा, "ईरान के सशस्त्र बल इजरायल को लाचार बना देंगे. इजरायल नुकसान से अछूता नहीं रहेगा. हम अपनी प्रतिक्रिया में आधे-अधूरे कदम नहीं उठाएंगे." सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने इजरायल को हमलों के लिए कड़ी सजा देने की कसम खाते हुए कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक के सशस्त्र बल इसे यूं ही नहीं जाने देंगे. इजरायली हमले के नतीजे इसे बर्बाद कर देंगे.

ईरान ने जवाबी हमले को नाम दिया ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 

इजरायल पर जवाबी हमले के बाद IRGC ने बयान जारी कर कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 में इजरायली एयरस्ट्राइक के बदला लेते हुए कब्जे वाले इलाकों में ज़ायोनी शासन की दर्जनों जगहों, सैन्य केंद्रों और हवाई ठिकानों को निशाना बनाया गया. बयान में आईआरजीसी ने कहा कि उसने इजरायली हमलों के बाद कुचलने वाला और सटीक जवाब दिया.

इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को बनाया था निशाना

इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य परिसर पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया. इस हमले में ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. इन हमलों के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमने एक बहुत ही सफल शुरुआती हमला किया है. ईश्वर की मदद से, हम और भी कई उपलब्धियां हासिल करने जा रहे हैं.

’इससे पहले नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल ने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया है. नेतन्याहू ने दावा किया, ''हमने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया है. हमने नतांज में ईरान की मुख्य संवर्धन सुविधा को निशाना बनाया है. हमने ईरानी (परमाणु) बम पर काम कर रहे ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है. हमने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के केंद्र पर भी हमला किया है.'' 

इजरायली हमले में मारे गए थे 78 ईरानी नागरिक

ईरानी मीडिया का दावा है कि उसने इजरायल के दो फाइटर जेट्स को मार गिराया है. फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक इजरायल की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में 78 ईरानी नागरिक मारे गए और 329 घायल हुए हैं. वहीं, इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से दागी गई और मिसाइलें भी शहरों को निशाना बना सकती हैं. रक्षा प्रणालियां खतरों को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. 

इजरायली डिफेंस फोर्स ने लोगों से शेल्टरों में जाने की अपील की है. ईरान ने इजरायल की ओर से की गई एयरस्ट्राइक को 'युद्ध भड़काने वाला' बताया था. ईरान ने संयुक्त राष्ट्र के इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget