एक्सप्लोरर

Israel Iran War: बड़ा खुलासा, इजरायल 24 घंटे पहले अमेरिका को बता चुका था- हम ईरान पर हमला करने वाले हैं

Israel Iran War: सीएनन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले से पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट से फोन पर बात की थी.

Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर जोरदार हवाई हमला किया है, जिससे ईरान के कई शहरों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ईरान के कई शहरों में उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इस हमले के बाद शेयर मार्केट में भी गिरावट की खबर आई है. फिलहाल इजरायली हमलों में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई लेकिन, यह बात जरूर सामने आ रही है कि हमले की खबर 24 घंटा पहले ही अमेरिका को लग गई थी.

NBC न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायल ने हमले से करीब 24 घंटे पहले अमेरिका को इसकी जानकारी दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने गुरुवार को अमेरिका से कहा था कि वह अगले 1-2 दिन के अंदर ईरान पर अटैक करेगा. CNN ने अपनी रिपोर्ट में हमले से पहले भी अमेरिका और इजरायल से बात होने की बात कही है. सीएनन ने बताया कि हमले से पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट से फोन पर बात की थी. लेकिन इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तनाव कम करने को लेकर चर्चा हुई थी.

अमेरिका ने एम्बेसी को किया अलर्ट
ईरान के इस्फहान शहर में इजरायल की तरफ से हमला होने के बाद अमेरिका चौंकन्ना हो गया है. बताया जा रहा है कि अमेरिका ने इजरायल हमले के बाद यरुशलम में मौजूद अपनी एम्बेसी को एलर्ट कर दिया है. अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवार को तेल अवीव, यरुशलम और बीरशेबा के इलाके में न जाने की सलाह दी गई है. दूसरी तरफ ईरान ने भी अपने डिफेंस सिस्टम का अलर्ट मोड ऑन कर दिया है. 
 
खामेनेई के जन्मदिन पर हुआ हमला
इजरायल ने यह हमला ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के जन्मदिन पर किया है. बताया जा रहा है कि आज ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई अपना 85वां जन्मदिन मनाने वाले थे, इसी बीच इजरायल ने हमला कर दिया. खामेनेई 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर हैं. दरअसल, 1 अप्रैल को सीरिया में ईरान के दूतावास पर संदिग्ध हमला हुआ था, तब इसका आरोप ईरान ने इजरायल पर लगाया था और हमला किया, जिसके बाद अब इजरायल ने जवाबी हमला किया है. 

यह भी पढ़ेंः इजरायली हमले के बाद ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव, उड़ानें रद्द, पूरी दुनिया में युद्ध का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget