एक्सप्लोरर

'अमेरिका को जड़ा करारा तमाचा, जरूरत पड़ी तो फिर...', इजरायल संग सीजफायर के बाद पहली बार बोले अली खामेनेई

Iran Israel Ceasefire: खामेनेई ने कहा कि इजरायल को बचाने के लिए अमेरिका युद्ध में घुसा, लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अगर दुश्मन आक्रमण करता है तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. 

Iran Israel Ceasefire: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बार फिर अमेरिका को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों तक ईरान की पहुंच है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर सकता है. उन्होंने कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर दुश्मन आक्रमण करता है तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. 

अमेरिका को जड़ा करारा तमाचा- खामेनेई 

खामेनेई ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "ईरान ने अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है. हमने उनके अल-उदीद एयर बेस पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया, जो इस क्षेत्र में अमेरिका के प्रमुख ठिकानों में से एक है." 

सीजफायर के बाद अपने पहले संबोधन में उन्होंने ईरान को बधाई देते हुए कहा, "अमेरीकी सरकार ने सीधे तौर पर जंग में एंट्री किया है. यूएस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि इजरायल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा. अमेरिका इजरायल को बचाने के लिए युद्ध में घुसा, लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हुआ."

ईरान के परमाणु ठिकानों पर यूएस ने किया हमला

अमेरिका ने 22 जून 2025 को ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला कर उसे तबाह कर दिया. इस मिशन में 125 से अधिक विमान, 7 B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स और 30 से ज्यादा टोमाहॉक मिसाइलें शामिल थे. इस हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि ईरान के सभी परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा है.

अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ईरान ने बनाया निशाना

इसके जवाब में ईरान ने कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया. ईरान ने कतर के अल उदीद एयरबेस पर 6 मिसाइलें दागी जिसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया. हालांकि कतर के रक्षा मंत्री ने बताया कि कतर की वायु सेना ने अधिकांश मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया.

सीजफायर पर सहमति को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया, "इजरायल और ईरान लगभग एक साथ उनके पास आए थे और शांति की बात की. मुझे पता था कि अब समय आ गया है. दुनिया और मध्य पूर्व ही असली विजेता हैं. दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे. उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget