एक्सप्लोरर

कौन है वो शख्स जिसपर पाकिस्तानी महिला को रक्षा संबंधी जानकारी साझा करने का लगा आरोप

Andaman and Nicobar Islands: अधिकारी के मुताबिक जांच प्रक्रिया के दौरान यह बात भी सामने आई है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी.

Andaman and Nicobar Islands: अंडमान-निकोबार कमान और नौसेना के जहाजों की गतिविधियों से जुड़ी एक संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी महिला के साथ साझा करने के आरोप में एक 'जेटी' कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. इस खबर की पुष्टि गुरुवार को दूसरे अधिकारी ने की. अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के बाद आरोपी पी वसीम उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा अधिकारियों ने मोनू को बीते बुधवार (06 मार्च 2024) को दक्षिण अंडमान जिले के बम्बूफ्लैट स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है. 

गिरफ्तार शख्स के ऊपर सरकारी गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सीआई अध्यक्ष रंजन ने पीटीआई के साथ हुई खास बातचीत के दौरान बताया कि, ''जांच के दौरान पता चला है कि वसीम ने राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कुछ संवेदनशील जानकारी एक महिला के साथ साझा की थी. यह महिला पड़ोसी देश पाकिस्तान की है. दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत के दौरान पता चला है कि शख्स ने नौसेना के जहाज से संबंधित गतिविधियों का विवरण महिला से साझा किया है.''

सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की मुलाकात

अधिकारी के मुताबिक जांच प्रक्रिया के दौरान यह बात भी सामने आई है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और घनिष्ठ दोस्त बन गए. जिसके बाद पाकिस्तानी महिला ने भारतीय शख्स को अंडमान-निकोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए राजी किया.

सीआई अध्यक्ष रंजन के मुताबिक मौजूदा समय में आरोपी शख्स पुलिस हिरासत में है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का पता लगाने के लिए उसके संपर्कों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- S Jaishankar Japan: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की पत्नी से मिले एस जयशंकर, दिया पीएम मोदी का पर्सनल लेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget