एक्सप्लोरर

'चीन क्या भारत को भी नहीं बख्शेंगे डोनाल्ड ट्रंप', अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को लेकर एक्सपर्ट ने क्यों किया यह दावा?

कमर चीमा ने कहा कि अगर सिर्फ भारत-यूएस डिफेंस ट्रेड देख लें तो पता चलेगा कि अमेरिका को भारत की कितनी ज्यादा जरूरत है इसलिए भारत अमेरिका से घबराता नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद चीन पर भारी टैरिफ लगाए जाने की चर्चा तेज हो गई है. ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान कई बार यह बात कही थी कि वह चीन पर 60 फीसदी टैरिफ लगाएंगे. क्या भारत पर भी डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ लगा सकते हैं? पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि टैरिफ के मामले में डोनाल्ड ट्रंप भारत को भी नहीं बख्शेंगे.

कमर चीमा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के उस बयान पर बात कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप की जीत से कई मुल्क घबराए हुए हैं, लेकिन भारत नहीं है. इस पर कमर चीमा का कहना है कि भारत की इकोनॉमी अच्छी है, उसकी अमेरिका के साथ डिफेंस डील हैं. 2015-16 में इंडिया-यूएस डिफेंस कॉर्पोरेशन फ्रेमवर्क बना था, जिसमें भारत मेजर डिफेंस पार्टनर है. 

टैरिफ को लेकर कमर चीमा ने कहा, 'मेरी अमेरिका को लेकर जो रीडिंग है, उसके अनुसार टैरिफ के लिए डोनाल्ड ट्रंप भारत को भी नहीं छोड़ेंगे. वो भारत से पैसे निकालवाएंगे. वो बिजनेसमैन हैं और भारत को पैसे देने में दिक्कत नहीं. उसकी वजह से है कि डेमोक्रेटिक सरकारी जो करती है न कि पीछे लगा कर रखते हैं और कुछ देते नहीं हैं. ट्रंप सीधी-सीधी सी बात करेंगे कि पैसे दो और ये लो प्रोडक्ट.' उन्होंने कहा कि  पिछले कुछ अरसे में अमेरिकी कंपनियों ने भारत में 60 अरब डॉलर लगाया है और 40 अरब डॉलर भारत ने अमेरिका में लगाया. भारत उसी लाइन पर काम करना चाहता है, जिस पर अमेरिका करना चाहता है. 

जयशंकर के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि भारत क्यों डोनाल्ड ट्रंप की जीत से चिंतित नहीं है, लेकिन बाकी मुल्क हैं, ये सवाल है. यूएस और भारत का डिफेंस कॉलेबोरेशन है. ये क्वाड की बड़ी वर्क स्ट्रीम्स को ऑपरेट करते हैं और उनकी जो डिफेंस ट्रेड हैं, अगर सिर्फ वही देख लें तो पता चलेगा कि अमेरिका को भारत की कितनी ज्यादा जरूरत है. इस वजह से भारत के पास ये कॉन्फिडेंस है. उसकी इकोनॉमी अच्छी है. वो अमेरिका से असलहा खरीदता है इसलिए वह अमेरिका से घबराता नहीं है.

पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने आगे कहा, 'जिस चीज पर भारत की पश्चिमी देशों में आलोचना होती है, वो स्ट्रेटेजिक इकोनॉमी है. पूरी दुनिया कहती है कि भारत जो स्ट्रेटेजिक इकोनॉमी की बात करता है वो समझ में नहीं आती. भारत रूस से भी ताल्लुकात रखता है और अब तो पश्चिमी देश खुलकर इस मुद्दे को उठाने लगे हैं. रूस से भी रिश्ते हैं, चीन से सवा सौ डॉलर की ट्रेड करते हो और अमेरिका से भी 200 अरब डॉलर की ट्रेड करते हो.'

यह भी पढ़ें:-
कश्मीर: जबरवान मुठभेड़ में फंसे ट्रेकर्स, पुलिस की मदद से बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget