एक्सप्लोरर

US On Indo-Pak War: भारत-पाकिस्तान का नाम लेकर फिर छाती पीट रहा अमेरिका, ट्रंप के बाद अब इस बड़े नेता ने बयान दे चौंकाया

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया है कि उनके नेतृत्व में अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका. जानिए उनके दावे की सच्चाई और भारत की प्रतिक्रिया.

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को ‘रोका और समाप्त’ कराया. अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय ‘व्हाइट हाउसमें मंगलवार (8 जुलाई) को ट्रंप के साथ कैबिनेट की बैठक में रुबियो ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति महोदय, मैं यहां एक सूची देख रहा हूं और ये सभी उपलब्धियां जो घरेलू स्तर पर हासिल हुई हैं. हमने आपके नेतृत्व में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका और समाप्त कराया है.’’

रुबियो ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच शांति समझौते का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘‘12-दिवसीय युद्ध जो एक अमेरिकी ऑपरेशन के साथ समाप्त हुआ. हम दुनिया के एकमात्र देश हैं, जो ऐसा कर सकते थे. उम्मीद है कि बहुत जल्द अजरबैजान और आर्मीनिया के बीच शांति समझौता होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीरिया और लेबनान के कारण अब पूरे पश्चिम एशिया और इसके बुनियादी ढांचे में बदलाव की संभावना है. अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं. यह आपके नेतृत्व का प्रमाण है.’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या किया था दावा?

ट्रंप ने एक दिन पहले ही अपने इस दावे को दोहराया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाया जो कि परमाणु युद्ध में बदल सकता था. ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों से कहा था कि यदि वे युद्ध जारी रखते हैं तो वाशिंगटन उनके साथ व्यापार नहीं करेगा. ट्रंप यह दावा कई बार कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया. दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया.

ये भी पढ़ें: Armenia Parliament: आर्मेनिया की संसद में बवाल! विपक्षी पार्टी के सांसद पर हुआ हमला, हाथापाई का वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget