एक्सप्लोरर

‘हम उल्टे लटके थे...’, कनाडा में पलटा प्लेन और टूट गए विंग्स, चश्मदीदों ने वीडियो शेयर कर बताई कहानी

Canada Plane Crash: इस घटना की रिकॉर्डिंग के मुताबिक, एक आपातकालीन कर्मचारी ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर को बताया कि विमान उल्टा पड़ा है और जल रहा है.

Delta Plane Crash Video: कनाडा के टोरंटो में पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 फरवरी, 2025) को एक बड़ा हादसा हो गया. डेल्टा एयरलाइंस का एक प्लेन पलट गया. घटना में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं. विमान में 80 लोग सवार थे. बर्फीले तूफान के बाद तेज हवा के बीच ये प्लेन पलट गया. अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार एक बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, फिलहाल जांच की जा रही है. इन सब के बीच इस हादसे से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पीट कोकोव नाम के यात्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस शख्स को विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अधिकारियों ने विमान के अंदर से बचाया. फुटेज में देखा जा सकता है कि यात्रियों को उल्टे विमान से बाहर निकाला जा रहा है और दमकल की गाड़ी बाहर से उस पर पानी का छिड़काव कर रही है.

‘मैं उल्टी लटकी हूं’

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में प्लेन पलटने के बाद एक महिला यात्री अपनी सीट पर उल्टी लटकी हुई दिखाई दे रही है. महिला कहती है, ‘मेरा प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और मैं उल्टी लटकी हूं.’ वीडियो में दिखाया गया है कि डरे हुए यात्री विमान से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं और सुरक्षित जगह पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

एक अन्य यात्री जॉन नेल्सन ने भी फेसबुक पर घटना के बाद का एक वीडियो पोस्ट किया. बाद में उन्होंने सीएनएन को बताया कि लैंडिंग से पहले किसी भी असामान्य चीज का संकेत नहीं मिला था. उन्होंने बताया, "हम जमीन से टकराए फिर हम एक साइड में हो गए और फिर उल्टे हो गए. मैंने अपनी बेल्ट खोली और नीचे उतरा. कुछ और लोग भी उल्टे लटके हुए थे."

पियर्सन हवाई अड्डे ने क्या कहा?

इससे पहले सोमवार को पियर्सन हवाई अड्डे ने कहा था कि उसे तेज हवाओं और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. बर्फीले तूफान की वजह से हवाई अड्डे पर 22 सेमी (8.6 इंच) से ज्यादा बर्फ गिरी. कई उड़ाने छूट गईं.

ये भी पढ़ें: एक और बड़ा विमान हादसा, टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त पलटा डेल्टा एयरलाइंस का प्लेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget