एक्सप्लोरर

Taiwan Tension: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, अब जापान को धमकाया- 'अपनी ऐतिहासिक गलती मत दोहराओ'

China Embassy Warning: ताइवान के मुद्दे पर चीन एक बार फिर जापान से भड़क गया है. चीनी ने कहा है कि जापान इस मामले में अपनी ऐतिहासिक गलतियां न दोहराए और संकटमोचक न बने.

China Vs Japan: ताइवान से तनाव के चलते चीन अब जापान (Japan) पर भड़क गया है. टोक्यो (Tokyo) स्थित चीनी दूतावास ने एक बयान जारी कर जापान को चेतावनी दी है कि वह ताइवान को लेकर अपनी ऐतिहासिक गलतियां (Historical Mistakes) न दोहराए. फिर से संकटमोचक के रूप में काम करने की कोशिश न करें और अपने हितों के लिए पड़ोसी देशों को नुकसान पहुंचाकर भू-राजनीतिक दलदल में न फंसे.

चीन जापान से इसलिए चिढ़ा है क्योंकि वह ताइवान का समर्थन करता है और उसने भी अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की मेजबानी की. जापान जी-7 समूह (G7 Group) में भी शामिल है, यह समूह ताइवान का समर्थन कर चुका है और चीन के उकसावे पूर्ण सैन्य अभ्यास की अलोचना भी की थी. इसके चलते चीन ने जापान के साथ हाई लेवल द्विपक्षीय वार्ता भी रद्द कर दी थी. 

चीन जापान से इस कदर चिढ़ा है कि उसके युद्धाभ्यास के दौरान कुछ मिसाइलें जापान के इलाके में गिरी थीं, जिसके बाद जापान की भी सांसें फूलने लगी थीं. हालांकि, जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने चीनी मिसाइल हमले की आलोचना करते हुए उस पर निगरानी बनाए रखने की बात कही थी. 

यह भी पढ़ें- Taiwan Tension: 'ताइवान चीनी क्षेत्र है अमेरिका का हिस्सा नहीं'- चीन के विदेश मंत्री वांग यी का बयान

पेलोसी से चिढ़ा चीन जापान पर उतार रहा गुस्सा!

बता दें कि नैंसी पेलोसी ताइवान के बाद दक्षिण कोरिया और फिर वहां से जापान चली गई थीं. नैंसी पेलोसी का जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने गर्मजोशी से स्वागत किया था. यही नहीं, जापान के धरती से एक बार फिर नैंसी पेलोसी ने चीन को ललकारा और यहां तक कहा कि अमेरिका उसे ताइवान को अलग-थलग करने की इजाजत नहीं देगा. इसके बाद पहले से तिलमिलाए चीन की खिसियाहट बढ़ गई और वह जापान पर भी हमलावर रुख दिखाने लगा है.

वहीं, चीन के गुरुवार से रविवार तक ताइवान के आसापास आज तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास किया. पांच अगस्त की शाम उसके 68 फाइटर जेट ने ताइवान की हवाई हद भी लांघ दी थी. वहीं, ताइवान ने भी अपनी सेना, मिसाइल सिस्टम और समंदर में गश्ती जहाजों को सक्रिय कर दिया था और कहा था कि वह युद्ध नहीं चाहता लेकिन जरूरत पड़ी तो चीन को उचित जवाब देगा.  

यह भी पढ़ें- Explained: गाजा में इजराइल ने फिलिस्तीनियों को कैसे किया तबाह, आखिर क्या है पूरा विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget