एक्सप्लोरर

China Covid Protest: चीन में प्रदर्शनकारियों को अमेरिका के बाद अब कनाडा का मिला साथ, जस्टिन ट्रूडो बोले- हमारी करीबी नजर

PM Justin Trudeau: चीन में ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के खिलाफ विरोध के वीडियो वायरल हो रहे हैं. चीनी नागरिक अधिकारियों को ही जिम्मेदार नहीं ठहरा रहे, बल्कि राष्ट्रपति के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर रहे हैं.

Protest in China: चीन में ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब अपने ही देश में घिरते जा रहे हैं. कोरोना को लेकर बनाए गए सख्त नियमों से परेशान होकर लोगों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर विरोध कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग भी किया जा रहा है, जिसके खिलाफ भी आवाज उठने लगी है. 

अमेरिका के बाद अब कनाडा ने भी प्रदर्शनकारियों का साथ दिया है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वे चीन की ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को करीब से देख रहे हैं. चीन में सभी को विरोध करने और अपनी बात कहने की अनुमति दी जानी चाहिए. कुछ ऐसा ही बयान अमेरिका की ओर से दिया गया था. 

प्रदर्शनकारियों के साथ आया कनाडा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हम मानवाधिकारों के लिए खड़े होंगे, हम उन लोगों के साथ खड़े होंगे जो खुद को अभिव्यक्त कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि चीन ये जानता है कि इसे हम सुनिश्चित जरूर करेंगे. वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि लोगों को कानून की सीमा के अंदर रहकर ही अपने अधिकारों और स्वतंत्रता का प्रयोग करना चाहिए. 

अमेरिका ने क्या कहा था?

अमेरिका की ओर से भी इसी तरह का संदेश दिया गया है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, फिर वो दुनिया के किसी भी कोने में हों. अब चीन में ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ काम करने की संभावनाएं कम है. उन्होंने कहा कि हम अमेरिका में जीरो कोविड पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे हैं, फिर भी इस महामारी पर लगाम लगा चुके हैं. हम समझते हैं कि चीन के लिए जीरो कोविड पॉलिसी के जरिए इस वायरस को नियंत्रित करना पाना बहुत मुश्किल होगा. 

'जिनपिंग गद्दी छोड़ो' की मांग

चीन में विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. चीनी नागरिक अब सिर्फ अधिकारियों को ही स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा रहे, बल्कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर रहे हैं. लगभग हर रैली में शी जिनपिंग के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है. शंघाई, बीजिंग और वुहान में भी शी जिनपिंग के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. 'चीनी कम्युनिस्ट पार्टी स्टेप डाउन' और 'शी जिनपिंग गद्दी छोड़ो' के नारों की गूंज पूरे चीन में सुनाई दे रही है.

ये भी पढ़ें-China: चीन में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरस, ग्वांगझू में बनाया गया विशाल क्वारंटाइन सेंटर- अस्थायी अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget