एक्सप्लोरर

क्या ‘कोविड कुत्ते’ कोरोना वायरस को सूंघ सकते हैं? ब्रिटेन ने शुरू किया परीक्षण

अनुसंधानकर्ता ने कहा कि कुत्तों में सूंघने की क्षमता कोविड-19 का पता लगाने में कारगर सिद्ध हो सकती है.ब्रिटेन ने इस पर परीक्षण किया जा रहा है.

लंदन: ब्रिटिश सरकार ने शनिवार को विशेष रूप से प्रशिक्षित 'कोविड कुत्तों' के लिये परीक्षण शुरू किया कि क्या वे इंसानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पहचान, लक्षणों के सामने आने से पहले ही कर सकते हैं. यह पूरी प्रक्रिया एक शोध का हिस्सा है. यह परीक्षण यह स्थापित करेंगे कि क्या ये कुत्ते भविष्य में कोरोना वायरस की पहचान के लिये बिना किसी उपकरण के इस्तेमाल के ही शुरुआती चेतावनी दे सकते हैं.

‘‘लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन’’ (एलएसएचटीएम) में शोधकर्ता पहले चरण में धर्मार्थ ‘‘मेडिकल डिटेक्शन डॉग्स’’ और दरहम विश्वविद्यालय के साथ मिलकर परीक्षण करेंगे. स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग ने कहा कि इस पूरे शोध के लिये सरकार पांच लाख पाउंड की रकम दे रही है. पहले चरण का उद्देश्य यह तय करना है कि क्या शरीर की बदबू के नमूने से कुत्ते इंसानों में कोरोना वायरस का पता लगा सकते हैं?

इस परीक्षण के लिये दोनों विश्वविद्यालयों के शीर्ष रोग नियंत्रण विशेषज्ञ मिलकर काम कर रहे हैं. ‘‘मेडिकल डिटेक्शन डॉग्स’’ पहले ही कुत्तों को सूंघकर इंसानों की कई बीमारियों का पता लगाने का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दे चुका है जिनमें कैंसर, मलेरिया और पार्किंसन रोग शामिल है.

ब्रिटेन के नवोन्मेष मंत्री लॉर्ड बेटहेल ने कहा, “जैव-अन्वेषी कुत्ते पहले ही खास तरह के कैंसर का पता लगा रहे हैं और हमारा मानना है कि यह खोज हमारी व्यापक जांच रणनीति को तेज नतीजे उपलब्ध करा सकती है.” उन्होंने कहा, “सटीक होना महत्वपूर्ण हैं इसलिये यह परीक्षण हमें बताएगा कि क्या ‘कोविड कुत्ते’ विश्वसनीय तरीके से वायरस का पता लगाकर इसका प्रसार रोक सकते हैं.”

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस परीक्षण में यह देखा जाएगा कि क्या कुत्तों को लोगों में कोरोना वायरस की पहचान करने के लिये प्रशिक्षित किया जा सकता है, भले ही उनमें लक्षण नजर नहीं आ रहे हों. यह उन जांच के तरीकों में से एक है जिसकी संभावना सरकार वायरस की शीघ्र पहचान करने के लिए टटोल रही है.

ये भी पढ़ें-

10 बड़ी बातें: 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की पांचवीं किस्त का एलान, प्रवासी मजदूरों और शिक्षा पर फोकस

जम्मू-कश्मीर: डोडा में आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड़, एक जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
दुनिया का पहला AI हैकर? बिना इंसान के JADEPUFFER ने किया साइबर अटैक, डेटा एन्क्रिप्ट कर मांगी बिटकॉइन में फिरौती
दुनिया का पहला AI हैकर? बिना इंसान के JADEPUFFER ने किया साइबर अटैक
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget