एक्सप्लोरर

Viral News: दोस्तों के बहकावे में आकर 90 मिनट में शराब के 22 शॉट्स गटक गया यह शख्स, हुई मौत

Trending News: पोलैंड घूमने गए ब्रिटिश शख्स ने महज 90 मिनट में 22 शॉट गटक लिए. इसके बाद वह शख्स क्लब में ही बेसुध होकर गिर पड़ा. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ब्रिटिश शख्स की मौत हो चुकी थी.

Viral: पार्टी करते वक्त कई बार इन्सान होश खो देता है. दोस्तों के साथ बहकावे में आकर लोग कुछ भी कर गुजरने की ठान लेते हैं. ऐसे में कई बार हादसे हो जाते हैं. हम इस तरह की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ऐसी ही एक घटना प्रकाश में आई है. दरअसल, पोलैंड के एक क्लब में हद से ज्यादा शराब पीने के कारण एक ब्रिटिश शख्स की मौत हो गई. 

मेट्रो की एक रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड घूमने गए ब्रिटिश शख्स ने महज 90 मिनट में 22 शॉट गटक लिए. इसके बाद वह शख्स क्लब में ही बेसुध होकर गिर पड़ा. पहले तो लोगों को लगा कि शराब अधिक होने के कारण ऐसा हुआ है लेकिन कुछ देर बार लोगों ने करीब से देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. दावा किया गया कि ब्रिटिश शख्स की मौत एल्कोहॉल पॉइज़निंग की वजह से हुई है. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद असल वजह बताई. 

फ्री एंट्री के चक्कर में घुसा था क्लब में 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना पोलैंड स्थित क्राकाव के वाइल्ड नाइट क्लब का है. जहां 36 वर्षीय ब्रिटिश शख्स फ्री एंट्री चक्कर में घुस गया. यहां उसने शराब पीनी शुरू कर दी. इसी दौरान कुछ लोगों से उनकी दोस्ती हो गई. लोगों के बहकावे में आने के बाद ब्रिटिश शख्स डेढ़ घंटे के अंदर शराब के कुल 22 शॉट्स पी गया. नौबत ये आ गई कि वह पीते-पीते गिर गया. 

क्लब में बेसुध होकर गिरने के बाद लोगों ने ब्रिटिश शख्स के साथ बेहद शर्मनाक बर्ताव किया. क्लब में मौजूद लोगों ने ब्रिटिश शख्स के पैसे और कीमती चीज़ें लूट लीं. पुलिस ने बताया कि शख्स की डेडबॉडी के अंदर से 0.4 फीसदी ब्लड एल्कोहल कंटेंट मिला है, जिसमें 0.3 फीसदी से ज्यादा एल्कोहॉल पॉइज़निंग मौजूद थी.

पुलिस ने बताया साजिश 

घटना की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले में कुल 58 लोगों पर आरोप लगाए हैं, जो घटना के वक्त क्लब में मौजूद थे.इनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन पर ब्रिटिश शख्स को अधिक शराब पीने के लिए उकसावे और लूटपाट का आरोप लगा है. 

ये भी पढ़ें: China Hospital Fire: चीन में दर्दनाक हादसा, अस्पताल में लगी आग में झुलसने से 21 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget