एक्सप्लोरर

Christmas 2023: क्रिसमस पर क्या खाता है ब्रिटेन का शाही परिवार? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Britain Royal Family Christmas: ब्रिटेन का शाही परिवार अपने क्रिसमस भोजन को नियमित रखने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. यहां क्रिसमस वाले दिन डिनर में खास व्यवस्था होती है.

Britain: क्रिसमस का त्योहार नजदीक है. ऐसे में पूरी दुनिया में इसे लेकर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है. इससे दुनिया के सबसे मशहूर राज घराने में से एक ब्रिटिश शाही परिवार भी अछूता नहीं है. यहां भी  क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरो-शोरो पर हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि क्रिसमस के मौके पर यह शाही परिवार क्या खाता है. 

ब्रिटेन का शाही परिवार अपने क्रिसमस भोजन को नियमित रखने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. दरअसल, यह परिवार लंबे समय से चले आ रहे परंपराओं का पालन करता है. पीपुल मैगज़ीन के अनुसार, शाही परिवार हर साल क्रिसमस के मौके पर सेंट मैरी मैग्डलीन कैथेड्रल जाता है. इसके बाद फैमिली शुभचिंतकों से मिलती है. पूर्व शाही शेफ डेरेन मैक्ग्राडी के अनुसार, क्रिसमस के दिन पूरा परिवार एक साथ नाश्ता नहीं करता बल्कि पुरुष और महिलाएं अपना नाश्ता अलग-अलग करते हैं. पुरुषों के लिए मेनू में अंडे, मशरूम, किपर, ग्रिल्ड किडनी और बेकन रहता है जबकि शाही परिवार की महिलाएं फल, टोस्ट और कॉफी का हल्का नाश्ता लेती हैं. 

क्रिसमस पर रहती है स्पेशल व्यवस्था

वहीं, लंच की बात करें तो पूर्व शाही शेफ के अनुसार, यहां क्रिसमस वाले दिन स्पेशल व्यवस्था होती है और पूरा शाही परिवार एक साथ भोजन करता है. लंच में ख़ास तौर पर रोस्ट टर्की, स्टफिंग, आलू, क्रैनबेरी, मल्टीपल ब्रेड सॉस और क्रिसमस पुडिंग शामिल होते हैं. इसके साथ ही, दोपहर के भोजन में पारंपरिक रूप से झींगा या लॉबस्टर सलाद स्टार्टर शामिल होता है. इस बीच किसी भी खाने में लहसुन नहीं होता है. दरअसल, शाही परिवार में लहसुन का इस्तेमाल खानों में नहीं होता है. 

डाइनिंग टेबल से दूर रहते हैं बच्चे 

डेरेन मैक्ग्राडी के अनुसार, क्रिसमस वाले दिन शाही परिवार के बच्चों को डाइनिंग टेबल से दूर रखा जाता है. बच्चों को अपने माता-पिता से अलग अपनी आयाओं के साथ एक कमरे में खाना खिलाया जाता है. इसके पीछे पूर्व शेफ का कहना है कि छोटे बच्चे रोते, चिल्लाते और शोर करते हैं. साथ ही उन्हें डाइनिंग टेबल पर खाना खाने में दिक्क्तें होती हैं. डिनर की बात करें तो, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शाही महल में ब्लैक-टाई रात्रिभोज आयोजित किया जाता है. यानी सभी मेहमान ब्लैक टाई पहने नजर आते हैं. डिनर में चार-कोर्स होता है, जिसमें एक स्टार्टर और एक बीफ कोर्स के साथ साथ वेज और स्वीट होते हैं. डिनर के दौरान ड्रिंक की भी खास व्यवस्था होती है. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका के दोहरे रवैये की खुल गई पोल, भारत को दे रहा था 'प्रवचन' अब खुद है शर्मिंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget