एक्सप्लोरर

Australia PM Threat: ऑस्ट्रेलियाई PM को मिली जान से मारने की धमकी, आतंकी का वीडियो आया सामने

Anthony Albanese Terrorist Threat: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को एक युवा आतंकी से धमकी मिली है. आतंकी ने हमला करने की पूरी योजना तैयार की थी.

Anthony Albanese Terrorist Threat: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने खुलासा किया है कि उनको और उनके परिवार को एक युवा आतंकी से जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी की पहचान जॉर्डन पैटन के रूप में हुई है. 19 वर्षीय युवक कथित तौर पर बुधवार को चाकू और कुछ घातक हथियार लेकर न्यूकैसल के सांसद टिम क्रैकेंथॉर्प के कार्यालय में घुसा और उसने वीडियो भी बनाया. 

एबीसी न्यूज के मुताबिक, ऑनलाइन पोस्ट की एक सिरीज से पता चला है कि पैटन ने कथित तौर पर हमलों की योजना बनाई थी. इस युवक ने क्राइस्टचर्च मास शूटर से इंसपायर होकर हमलों की पूरी सिरीज तैयार की थी. पोस्ट से यह भी पता चला है कि आरोपी किशोर ने लेबर राजनेता का सिर कलम करने की कसम खाई थी.

शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए, अल्बानीज ने कहा, 'वह दस्तावेज़... बहुत चिंताजनक है, जिसमें न केवल लेबर सांसदों के लिए बल्कि अन्य लोगों, मेरे परिवार के लिए भी धमकियां शामिल हैं.' अल्बानीज ने कहा, 'यह गंभीर चिंता का विषय है इसने (आरोपी युवक) प्रत्यक्ष तौर पर धमकी दी है' इसके बारे में एबीसी न्यूज ने डिटेल रिपोर्ट छापी है.

आतंकी ने मीडिया को बांटे घोषणापत्र 
जांचकर्ताओं के अनुसार, 19 वर्षीय इस किशोर ने हाल ही में कई मीडिया आउटलेट्स और सार्वजनिक हस्तियों को चरमपंथी विचारों से भरा 200 पन्नों का घोषणापत्र बांटा. एबीसी न्यूज के अनुसार, यह आरोप लगाया गया है कि पैटन द्वारा शूट किए गए सात मिनट के वीडियो में उसे एक सार्वजनिक शौचालय में बैलिस्टिक्स बनियान, फेस मास्क, दस्ताने और गोप्रो कैमरा से लैस एक हेलमेट सहित एक पोशाक तैयार करते हुए दिखाया गया है.

ऑस्ट्रेलियाई सांसदों में डर का महौल
फुटेज में कथित तौर पर यह किशोर चाकुओं और सामरिक उपकरणों से लैस होकर बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे न्यूकैसल के सांसद टिम क्रैकनथॉर्प के कार्यालय में घुसता है और फिर वापस सड़क पर निकल आता है. क्रैकनथॉर्प ने दावा किया कि किसी को चोट नहीं आई है. न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे सांसदों को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने पर विचार करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि हर संभावित खतरे से सुरक्षा करना संभव नहीं है.

यह भी पढ़ेंः Faisalabad Gurdwara: 'ये हत्यारे हैं...', पाकिस्तान में गुरुद्वारा बनाने पर विरोध, सिखों को दी गई खुलेआम धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget