एक्सप्लोरर

अमेरिका: जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के हार न स्वीकार करने को शर्मनाक करार दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच चुनावी नतीजों को लेकर गतिरोध जारी है. डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन ने इसे एक अंतर्राष्ट्रीय शर्मिंदगी बताया है.

न्यूयॉर्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच चुनावी नतीजों को लेकर गतिरोध जारी है. डेमोक्रेट नेता ने इसे एक अंतर्राष्ट्रीय शर्मिंदगी बताया है और कहा कि ट्रांजिशन टीम के साथ सहयोग करने में प्रशासन की विफलता से कोरोनावायरस महामारी के कारण और अधिक लोगों की मौत हो सकती है.

बाइडन ने ट्रंप को हार स्वीकार करने में आनाकानी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि उनकी तरफ से प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने की मेरी क्षमता कमजोर करने की तुलना में यह देश के लिए अधिक शर्मनाक है. गौरतलब है कि ट्रंप पहले तो अपनी हार स्वीकार करते मालूम पड़े लेकिन फिर पलट गए.

बाइडन निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बिजनेस प्रमुखों से मुलाकात करने के बाद डेलावेयर के विलमिंगटन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इन प्रमुखों में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गैप की सोनिया सिनगल और उनकी आर्थिक योजना के लेबर नेता शामिल थे.

रिपब्लिकन से अपील करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आपके साथ काम करूंगा. जिस तरह से राष्ट्रपति के काम करने के तौर-तरीके हैं, उसे देखते हुए मैं आपकी अनिच्छा को समझ सकता हूं." ट्रंप ने रविवार की सुबह ट्वीट किया था, "वह (बाइडन)जीत गए क्योंकि चुनाव में धांधली हुई थी." लेकिन मध्यरात्रि के ठीक पहले उन्होंने ट्वीट किया, "मैं जीता."

बाइडन ने कहा कि इससे पता चलता है कि उनके रंग-ढंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने कोरोना संकट पर ट्रंप की प्रतिक्रिया का मजाक उड़ाते हुए कहा, "राष्ट्रपति अभी भी गोल्फ खेल रहे हैं और इसके बारे में कुछ भी नहीं करना मेरी समझ से परे है."

बाइडन ने चेतावनी दी कि यदि ट्रंप कोविड-19 रणनीति और वैक्सीन योजनाओं पर ट्रांजिशन टीम के साथ सहयोग नहीं करते हैं तो "महामारी फैलने से और अधिक अधिक लोग मर सकते हैं." फार्मास्युटिकल कंपनी मॉडर्ना ने सोमवार को घोषणा की कि उसका टीका 94.5 प्रतिशत तक कारगर है और फाइजर ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसका टीका 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है.

इसे भी पढ़ेंः पुरुष यात्री हो रहा था 'असहज' इसलिए मुस्लिम महिला को फ्लाइट से उतारा, बाद में हुई गिरफ्तारी अमेरिकी चुनाव में हार के बाद ईरान पर हमला करने वाले थे डोनाल्ड ट्रंप, निशाने पर था महत्वपूर्ण ठिकाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget