एक्सप्लोरर

योगी के अधिकारी पर लगा 25 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप

लखनऊ के युवक अभिषेक गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी एक फ़ाइल को पास करने के लिए प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने उनसे पच्चीस लाख रुपये मांगे.

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव पर 25 लाख रुपये की घूस मांगने का आरोप लगा है. लखनऊ के युवक अभिषेक गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी एक फ़ाइल को पास करने के लिए प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने उनसे पच्चीस लाख रुपये मांगे. राज्यपाल को मिली शिकायत के बाद इस मामले की जांच की जा रही है.

एसपी गोयल ने खुद की पच्चीस लाख रुपए की मांग 

लखनऊ के इंदिरानगर में रहने वाले युवक अभिषेक गुप्ता के मुताबिक़ पेट्रोलपंप लगाने के लिए हड़पी जिले में उन्होंने एक जमीन खरीदी थी, उनकी इस जमीन के सामने ग्रामसमाज की भी जमीन थी लिहाज़ा स्थानीय प्रशासन से उन्होंने जमीन हस्तांतरण का आवेदन दिया था.

जिला और राज्य के राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद फाइल अनुमोदन के लिए सीएम दफ्तर भेजी गयी थी. क्योंकि राजस्व विभाग मुख्यमंत्री के ही पास है. लिहाज़ा उनके प्रमुख सचिव एसपी गोयल के पास जब फाइल गयी तो उन्होंने इसे ख़ारिज कर दिया.

दोबारा प्रशासन ने फाइल भेजी तो एसपी गोयल के ऑफिस से उन्हें फोन आया. जब अभिषेक मिलने गए तो उनसे पैसे की मांग की गयी. अभिषेक के मुताबिक खुद एसपी गोयल ने उनसे पच्चीस लाख रुपये की मांग की.

राज्यपाल को मेल लिखकर की शिकायत

अभिषेक का कहना है कि पेट्रोल पम्प के लिए उन्होंने अपने नाना के घर पर एक करोड़ का लोन ले रखा है और वो पेट्रोलपंप का काम करवा रहे थे. इसी दौरान उन्हें बताया गया की उनकी जमीन के आगे ग्राम समाज की जमीन है.

जिसके बाद उन्होंने डीएम से मिलकर जमीन हस्तांतरण की अपील की थी. सारी रिपोर्ट लगाने के बाद भी एसपी गोयल ने फाइल को रिजेक्ट कर दिया. जब वो मिले तो एसपी गोयल ने उनसे पच्चीस लाख मांगे.

इसकी शिकायत उन्होंने कई बार सीएम योगी को खत लिखकर की. कई बार मुलाकात करने का प्रयास किया लेकिन मुलाकात नहीं हो पायी. जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल को मेल लिखकर शिकायत की.

जिस पर राज्यपाल ने मामले में कार्यवाही के लिए सीएम को चिट्ठी लिखी है. मामले की जांच शुरू हो गयी है लेकिन अभिषेक का कहना है की एसपी गोयल बड़े अधिकारी है. लिहाज़ा उनसे उनकी जान को खतरा है.

प्रमुख सचिव ने कैमेरे पर बोलने से किया इनकार

इस मामले पर कैमेरे पर बोलने से प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने इनकार कर दिया, लेकिन मैसेज करके कहा है कि उन पर लगे आरोप गलत हैं और वो अभिषेक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए विधिक राय ले रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में कब से शुरू होगी धान की खरीद, कितना मिलेगा दाम? योगी सरकार से आई ये जानकारी
UP में कब से शुरू होगी धान की खरीद, कितना मिलेगा दाम? योगी सरकार से आई ये जानकारी
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget