एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ का बयान- जन्म स्थल पर ही होगा राम मंदिर का निर्माण, किसी को नहीं होना चाहिए भ्रम

आदित्यनाथ बीजेपी कार्यकर्ताओं की 'शक्ति केंद्र प्रभारियों' की बैठक में बोल रहे थे जो पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज लोकसभा क्षेत्रों से आये थे. ये सभी सीमांचल क्षेत्र में पड़ते हैं.

पूर्णियाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पूर्णिया में कहा कि राम मंदिर का निर्माण बिल्कुल 'उसी स्थान' पर किया जाएगा जहां भगवान का जन्म होना माना जाता है और इस संबंध में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. आदित्यनाथ ने पूर्णिया में बूथ स्तरीय बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी सरकार द्वारा शहरों के नाम बदलने के विवादास्पद कदम के बारे में कहा कि भगवान राम के जन्मस्थान आने वाले तीर्थयात्री अब अयोध्या आते हैं, फैजाबाद जिले नहीं आते और जो चल रहे कुंभ में आते हैं वे प्रयागराज आते हैं, इलाहाबाद नहीं.

आदित्यनाथ बीजेपी कार्यकर्ताओं की 'शक्ति केंद्र प्रभारियों' की बैठक में बोल रहे थे जो पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज लोकसभा क्षेत्रों से आये थे. ये सभी सीमांचल क्षेत्र में पड़ते हैं जहां मुस्लिमों मतदाताओं की अच्छी संख्या है.

उन्होंने कहा, ''आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में काफी कुछ होने वाला है. चिंता नहीं करिये, हमने साफ कर दिया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का मंदिर बिल्कुल उसी स्थान पर बनेगा. इसमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.''

लालू पर हमला, नीतीश को सराहा

उन्होंने कहा कि बिहार सीता माता का जन्मस्थान है. उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने बिहारी कहलाना शर्म की बात बना दिया था. योगी आदित्यनाथ ने राज्य के बारे में धारणा धीरे-धीरे बदलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की तारीफ की.

उन्होंने कहा कि इसी तरह की धारणा में परिवर्तन राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाया गया है और वाराणसी में हाल में आयोजित प्रवासी सम्मेलन में एक आगंतुक ने मुझे बताया कि उन्हें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें एक नयी पहचान दिखी है.

उन्होंने कहा, ''हम उनके (विपक्ष) जैसे नहीं हैं जो देश को तोड़ने की बात करने वालों के पक्ष में बोलते हैं. हम शहीद होने वाले अपने प्रत्येक जवान के लिए सीमापार 100 सैनिकों को मारने में यकीन करते हैं.''

आएं यूपी, देखें परिवर्तन

उन्होंने बिहार के लोगों से कहा कि वे कुंभ में जाएं और उत्तर प्रदेश में हुए परिवर्तन की प्रशंसा करें. उन्होंने कहा कि वहां लोग पवित्र अक्षयवट का दर्शन भी कर सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अक्षयवट को मुगल बादशाह अकबर और उसके उत्तराधिकारियों ने नष्ट करने का प्रयास किया.

इस रैली के दौरान योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत तय करने की दिशा में काम करने के लिए उत्साह बढ़ाया.

शेल्टर होम केस: तेजस्वी बोले- नीतीश आज भी चुप हैं, उनकी अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब गई है

मंहगाई को लेकर बने इन दो गानों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा वार किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget