एक्सप्लोरर

यूपी के सीएम की रेस में हैं लगातार 8वीं बार विधायक बने सुरेश खन्ना

नई दिल्ली: मणिपुर और गोवा में बहुमत ना होने के बावजूद बीजेपी ने सरकार का गठन कर लिया है और वहां मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण भी कर लिया है लेकिन यूपी और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत होने के बावजूद बीजेपी ने अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है.

पद एक लेकिन BJP में दावेदार अनेक

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की एतिहासिक जीत के बाद अब बड़ा सवाल है कि आखिर कौन बनेगा मुख्यमंत्री? बीजेपी भी इस सवाल में उलझी हुई नजर आ रही है. पद एक है लेकिन इसके दावेदार अनेक हैं. यूपी के सीएम के लिए दावेदारों में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से लेकर योगी आदित्यानाथ और केशव प्रसाद मौर्य से लेकर मनोज सिन्हा तक कई नाम रेस में हैं.

यूपी में सीएम की रेस में सबसे ताजा नाम सुरेश खन्ना का जुड़ा है. शाहजहांपुर के विधायक सुरेश खन्ना का नाम भी सीएम की रेस में बताया जा रहा है. सुरेश खन्ना 8वीं बार विधायक चुने गए हैं. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में सुरेश खन्ना ने कहा कि पार्टी का नेतृत्व उन्हें जो भी जिम्मेदारी, उसे वो पूरी क्षमता से निभाएंगे.

केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास है मुख्यमंत्री चुनने का विशेषाधिकार

सीएम के दावेदारों की रेस में नाम होने को लेकर बीजेपी नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनने का विशेषाधिकार केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास है. बोर्ड जिस मानक, पैरामीटर और रणनीति के आधार पर सीएम चुनेगी उन्हें वह फैसला खुशी के साथ स्वीकार होगा.

सीएम के दावेदार के लिए बीजेपी की तीसरी थ्योरी यानी कास्ट फैक्टर से हटकर किसी चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने में आपका नाम फिट बैठता है. इस सवाल पर सुरेश खन्ना ने कहा, मैं आठवी बार लगातार विधायक चुना गया हूं. मेरे विधानसभा क्षेत्र में मेरी बिरादरी के वोट 2000 भी नहीं हैं. इस लिहाज से हमारे क्षेत्र ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं. लेकिन मुख्यमंत्री के चयन में केंद्रीय संसदीय बोर्ड का, अमित शाह जी का औऱ प्रधानमंत्री मोदी जी का जो भी फैसला होगा, वो सभी को स्वाकीर होगा.

उन्होंने कहा कि मैं मैं पार्टी का एक निष्ठावान सिपाही हूं, पार्टी ने जब-जब जो भी जिम्मेदारी दी है उसे मैंने पूरी निष्ठा के साथ निभाया है. साल 1991 में जब कल्याण सिंह की सरकार थी तो उसमें भी मैं मंत्री था, जब-जब बीजेपी की सरकार थी तो मुझे जो जिम्मेदारी दी गई उसे मैं बखूबी निभाया. और आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे मैं निष्ठा के साथ निभाउंगा.

जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अटूट विश्वास

लगातार आठवीं बार विधायक बने सुरेश खन्ना ने यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व जीत यह दिखाती है कि जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अटूट विश्वास है. लोगों को भरोसा है कि मोदी जी यूपी के लिए बेहतर करेंगे.

उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी की धमाकेदार जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्लानिंग, टिकट वितरण और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की देन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget